एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: एजुकेशन मिनिस्टर के क्षेत्र में बदहाल शिक्षा व्यवस्था, शराब के नशे में झूमता हुआ स्कूल आता है टीचर

भरतपुर के प्राथमिक शाला बेन्दोखाड़ी में एक टीचर शराब पीकर स्कूल आते हैं. यह क्षेत्र शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह के अंतर्गत आता है. बता दें कि छात्रों और ग्रामीणों ने टीचर को हटाने की मांग की है.

Chhattisgarh News: प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह (Dr. Premsai Singh) के संभाग में ही शिक्षा व्यवस्था बदहाल है. यहां स्कूल में टीचर (Teacher) शराब पीकर आते हैं, बच्चों को पढ़ाने की बजाय जमीन पर बैठकर इधर-उधर की बाते करते हैं और सो भी जाते हैं. शराब के नशे में टीचर के स्कूल आने के कारण बच्चे पढ़ नहीं पाते हैं और गुहार लगाते हैं कि ऐसे टीचर को हटाओ और हमें अच्छे टीचर से पढ़वाओ.

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur) जिले के भरतपुर ब्लॉक के प्राथमिक शाला बेन्दोखाड़ी में एक टीचर शराब पीकर स्कूल आते हैं, नशा इतना की गिरने के बाद अपने आप को संभाल नहीं पाते हैं. इसके बाद बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों ने कलेक्टर से टीचर को हटाने की मांग की है. मामला भरतपुर विकासखंड का है.

शराब के नशे में जमीन पर गिरे टीचर

प्राथमिक शाला बेंदोखाडी में 3 टीचर पदस्थ है. उनमें एक टीचर है मान सिंह, जो शराब पीकर स्कूल के लिए निकले थे. मगर शराब का नशा इतना था कि वो स्कूल से 50 मीटर दूर ही गिर गए और खुद उठ भी नहीं पा रहे थे. प्राथमिक शाला बेंदोखाडी के हेड मास्टर ललन कुमार ने बताया कि टीचर मान सिंह रोड के किनारे नशे में धुत गिरे थे. जिसके बाद गांव के ही दो लोग टीचर मान सिंह को रोड से उठाकर विद्यालय के सामने लेकर आए, जिस समय वो अचेत अवस्था में थे और जमीन पर पड़े थे. ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया और फिर कुछ ग्रामीणों ने टीचर मान सिंह को उसके घर पहुंचा दिया. 

छात्रों-ग्रामीणों ने की टीचर को हटाने की मांग

इस मामले में स्कूल के छोटे-छोटे छात्रों ने भी बताया कि गुरुजी रोज ही शराब के नशे में विद्यालय आते हैं और यह पढ़ाते नहीं है, बस ऊटपटांग बातें ही करते हैं. टीचर कहता है कि मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता, मैं सबको मैनेज करके चलता हूं. शाला विकास समिति के अध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि प्राइमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक मान सिंह को समझा-समझा कर परेशान हो चुके है. वह रोज शराब पीकर स्कूल पहुंचता है. वह बच्चों का भविष्य बिगाड़ने का काम कर रहे है. हमारी मांग है कि उक्त शिक्षक को कहीं दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया जाए.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के लिए छत्तीसगढ़ में शिकायत दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget