एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर में बारिश का कहर, अगले 24 घंटो के लिए जारी किया गया रेड अलर्ट

Bastar: बस्तर में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि बस्तक में अगले 24 से 30 घंटो तक भारी बारिश की संभावना है. जिसको देखते हुए प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है.

Bastar Weather Update: छत्तीसगढ़ के बस्तर में बारिश का कहर जारी है. पिछले 5 दिनों से  मूसलाधार बारिश हो रही है. खासकर संभाग के बीजापुर जिले में प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश होने की वजह से यहां के नदी नाले उफान पर हैं. वहीं कई अंदरूनी क्षेत्रों के सड़क मार्ग भी प्रभावित हो गए हैं. इसके अलावा बस्तर ,दंतेवाड़ा ,सुकमा और कोंडागांव में भी मूसलाधार बारिश जारी है. मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट भी जारी किया है.  यह भी बताया जा रहा है कि आने वाले 24 से 30 घंटे तक बस्तर में भारी बारिश की भी संभावना बनी हुई है. जिसको लेकर मौसम विभाग ने राहत आयुक्त को सतर्क रहने और कार्रवाई करने की सिफारिश की है. अगले 24 घंटों में बीजापुर ,बस्तर ,दंतेवाड़ा, सुकमा , कोंडागांव और नारायणपुर जिले में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. साथ ही बिजली गिरने की भी पूरी संभावना बनी हुई है.

अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी

बस्तर संभाग में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का कहर जारी है. बीजापुर में मूसलाधार बारिश की वजह से उफनती नदी में बह जाने से एक CRPF जवान की भी मौत हो गई. वहीं जगदलपुर शहर में भी भारी बारिश के चलते जगह-जगह पेड़ धराशाई हो गए हैं और इससे वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा कई अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क डूब जाने से यहां के ग्रामीण जिला मुख्यालय से कट गए हैं. मौसम विज्ञानी ने अगले 24 घंटों के लिए बस्तर में भारी बारिश होने की आशंका जताई है और कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विज्ञानी का कहना है कि एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बन रही है. बस्तर संभाग के अलावा राजनांदगांव और धमतरी जिले के लिए भी भारी बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी हुआ है और इसके तहत प्रशासन को सावधानी बरतने और अलर्ट रहने को कहा गया है.


Bastar News: बस्तर में बारिश का कहर, अगले 24 घंटो के लिए जारी किया गया रेड अलर्ट

Bastar News: 613 साल पुरानी परंपरा निभाकर गोंचा महापर्व का समापन, तुपकी से दी गई भगवान जगन्नाथ को सलामी

बस्तर संभाग में रेड अलर्ट जारी

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तृत है. वहीं एक निम्न दाब का क्षेत्र उड़ीसा और उसके आसपास स्थित है. इसके साथ ही ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 8.7 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है और उसके प्रभाव से 10 और 11 जुलाई को प्रदेश के बस्तर संभाग के साथ ही कई स्थानों पर भारी बारिश होने और गरज चमक के साथ कई जिलों में छींटे पड़ने की संभावना है लेकिन बस्तर संभाग में भारी बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है. इधर भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बस्तर में प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर लेने की बात कही है. प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि रेड अलर्ट जारी होने के बाद रेस्क्यू टीम को पूरी तरह से अलर्ट किया गया है. साथ ही सभी जिलों के कलेक्टर को खास नजर रखने को निर्देशित किया गया है. फिलहाल अभी स्थिति सामान्य बनी हुई है.

Chhattisgarh Rain: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में जारी की भारी बारिश की चेतावनी, इन इलाकों के लिए जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget