एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर में नक्सलियों ने वाहनों में लगाई आग, मजदूरों से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

Bastar Naxalite Area: नक्सलियों ने ग्रामीणों को धमकी दी कि अगर फिर वे दोबारा काम पर लौटते हैं तो उन्हें जान से मार देंगे.

Moist Shaheedi Diwas: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों ने अपने बंद के पहले ही दिन उत्पात मचाना शुरू कर दिया है. नारायणपुर के पल्ली-बारसूर रोड में बुधवार को बंद के आह्वान को लेकर बैनर पोस्टर लगाने और सड़क पर पर्चे फेंके. इसके साथ ही बुधवार देर शाम नक्सलियों ने इसी सड़क पर कड़ेमेटा और कड़ेनार के बीच सड़क निर्माण कार्य मे लगे दो वाहनों में आग लगा दी. साथ ही सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट की. मजदूरों ने बताया कि नक्सलियों ने उनसे उनके मोबाइल और पैसे छीन लिए. 

शहीदी सप्ताह मना रहे नक्सली

मजदूरों ने बताया कि नक्सलियों ने काम बंद करने की चेतावनी दी. इधर इस घटना के बाद मजदूरों और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है. दरअसल नक्सली 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मना रहे हैं और अपने शहीदी सप्ताह के दौरान बस्तर बंद को सफल बनाने के लिए इस तरह के उत्पात मचा रहे हैं. साथ ही मजदूरों से मारपीट और वाहनों में आगजनी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं.
Bastar News: बस्तर में नक्सलियों ने वाहनों में लगाई आग, मजदूरों से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

Dantewada News: दंतेवाड़ा में दिखा दुनिया के सबसे छोटे प्रजाति का हिरण, सिर्फ 3 किलो है वजन

काम पर लौटने पर जान से मारने की धमकी

जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा से नारायणपुर को जोड़ने के लिए कड़ेमेटा और कड़ेनार के बीच सड़क निर्माण का काम चल रहा है. सड़क निर्माण के लिए आसपास के रहने वाले ग्रामीण मजदूर लगे हैं. बुधवार की देर शाम 20 से भी ज्यादा संख्या में हथियारबंद नक्सली मजदूरों के पास पहुंचे और एक-एक कर सभी मजदूरों की पिटाई कर दी. मजदूरों ने बताया कि नक्सलियों ने उनका मोबाइल फोन और उनके पास रखे पैसे भी छीन लिए. वहीं निर्माण कार्य के लिए वहां खड़े दो ट्रैक्टरों के डीजल टैंक फोड़कर कर उसमें आग लगा दी.

तेज हुआ सर्चिंग अभियान

नक्सलियों ने ग्रामीणों को धमकी दी कि अगर फिर वह दोबारा काम में लौटते हैं तो उन्हें जान से मार देंगे. इधर पुलिस ने बताया कि नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने इस वारदात को अंजाम दिया है. गुरुवार सुबह मजदूरों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि नक्सलियों के बंद को देखते हुए बस्तर पुलिस के सभी जवान पूरी तरह से सतर्क हैं, हालांकि देर शाम नक्सलियों ने मजदूरों से मारपीट की इसकी जानकारी पुलिस को नहीं लग पाई थी. फिलहाल इस इलाके में नक्सलियों की सक्रियता की जानकारी मिलने के बाद अब सर्चिंग अभियान तेज कर दी गई है.

छत्तीसगढ़ में गोमूत्र की खरीदी शुरू, सीएम बघेल बने पहले विक्रेता, पांच लीटर के मिले 20 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget