एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर उपभोक्ता फोरम में 2 साल से सुनवाई अटकी, सदस्यों के खाली पद पर नहीं हुई नियुक्तियां

Bastar Consumer Forum: जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में काफी बुरा हाल है. इस फोरम में सुनवाई पिछले दो सालों से अटकी हुई है.

Chhattisgarh News: जागो ग्राहक जागो का संदेश देते हुए उपभोक्ताओं को इंसाफ दिलाने के लिए गठित जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में काफी बुरा हाल है. इस फोरम में सुनवाई पिछले दो सालों से अटकी हुई है. पहले कोरोना की वजह से काम अटका, इसके बाद सदस्यों की नियुक्ति लंबित होने की वजह से करीब एक साल तक सुनवाई नहीं हो सकी. अब चेयरमेन नहीं होने से काम प्रभावित हो रहा है. इन दो सालों के बीच जिला उपभोक्ता फोरम में करीब 150 मामले दर्ज हैं.

दो साल से सुनवाई अटकी होने की वजह से मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं लेकिन इनका निपटारा नहीं हो पा रहा है.  एक्ट के मुताबिक फोरम की कार्यवाई चलाने के लिए न्यूनतम फोरम में दो सदस्यों का होना जरूरी है और फैसला सुनाने के लिए अध्यक्ष का होना अनिवार्य है, लेकिन सुनवाई के लिए कोरम पूरा करने के लिए जिन लोगों की जरूरत है, उनकी नियुक्तियां ही नहीं हुई है.

चेयरमेन के पास 6 जिलों का प्रभार 

चेयरमेन का पद खाली होने के बाद जगदलपुर जिला उपभोक्ता संघ का प्रभार दुर्ग के चेयरमेन योगेंद्र चंद गुप्त को दिया गया है. इनके पास छह अलग-अलग जिलों का प्रभार है. इसमें महासमुंद, धमतरी, कांकेर, दंतेवाड़ा और राजनांदगांव शामिल है. ऐसे में महीने में एकाद बार ही ऐसी स्थिति बनती है कि सुनवाई हो सके. ऐसे में अब यहां दर्ज मामलों का निपटारा नहीं हो पा रहा है. इससे उपभोक्ताओं की विश्वसनीयता भी खत्म हो रही है.

फैसला सुनाने का काम पूरी तरह से बंद

सरकारी प्रावधानों के मुताबिक जिला उपभोक्ता फोरम के कोर्ट में सुनवाई और फैसले के दरमियान अध्यक्ष के साथ दो सदस्यों का रहना अनिवार्य होता है. इसके लिए एक महिला और एक पुरुष का कोटा तय है. जिनमें आयोग और सरकार की अनुशंसा के बाद नियुक्तियां की जाती है. इनके बिना फोरम का प्रेसिडेंट किसी तरह के मामलों का निपटारा करने के लिए अक्षम होता है. यही वजह है कि काम प्रभावित हो रहा है और 3 फरवरी 2021 को सदस्यों का कार्यकाल भी खत्म हो गया है, जिसके बाद कोर्ट में सुनवाई और फैसले देने का काम पूरी तरह से बंद हो चुका है.

मामले लंबित, उपभोक्ता वापस लौट रहे

बस्तर जिला उपभोक्ता फोरम में 150 से अधिक मामले लंबित हैं. नए मामलों में केस रजिस्टर्ड होने और दूसरे पक्ष को नोटिस के बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. सबसे अधिक परेशानी पुराने लंबित मामलों के प्रार्थी और पक्षकारों को हो रहा है. काम-काज छोडक़र आने वाले उपभोक्ताओं की पेशी दिन-ब-दिन बढ़ा दी जाती है, जिसके कारण उन्हें लौटना पड़ता है. पीडि़तों के मुताबिक वापसी के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं है. सरकार जब नई नियुक्ति करेगी तब उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ेंः

Bastar Rain: झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की रोपाई शुरू, मौसम विभाग ने बताया आगे कैसे बरसेंगे बादल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ को मिला नई उद्योग नीति से फायदा, 11 इंडस्ट्रीज में उत्पादन शुरू, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget