एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर फाइटर्स भर्ती के नाम पर डेढ़ लाख में वर्दी, हथियार देने का झांसा, 2 गिरफ्तार

Bastar News: कोंडागांव जिले में बस्तर फाइटर्स भर्ती के नाम पर युवाओं से ठगी का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस ने सही समय पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल के पीछे पहुंचा दिया.

Bastar News: बस्तर संभाग में युवाओं को रोजगार दिलाने और नक्सलियों को बैकफुट पर लाने के लिए बस्तर फाइटर्स की भर्ती प्रक्रिया जारी है. बस्तर फाइटर्स के तहत युवाओं को पुलिस में भर्ती किया जाना है, लेकिन कई युवा बस्तर फाइटर्स में नौकरी पाने के लिए ठगी का शिकार हो रहे हैं. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में भी युवाओं से ठगी का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस ने सही समय पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

डेढ़ लाख रुपये में वर्दी और हथियार देने का झांसा

आरोपी युवाओं से बस्तर फाइटर्स में भर्ती कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे. जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा और मीडिया के सामने पेश किया. पुलिस के आला अधिकारियों ने बस्तर फाइटर्स में हिस्सा ले रहे युवाओं से झांसे में आने से बचने की सलाह दी है. कोंडागांव एएसपी अरुण शर्मा ने बताया कि बयानार गांव के रहने वाले युवक दुपेन्द्र वैध ने थाने में शिकायत की थी. उन्होंने बताया था कि रोजगार कार्यालय में काम करने वाले सचिन कुमार रामटेके ने जिला कार्यालय में 3 हजार लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया और डेढ़ लाख रुपए की डिमांड की. इसके बदले में एसपी कार्यालय से वर्दी और हथियार मिलने के साथ जगदलपुर जाकर ड्यूटी जॉइन करने का झांसा दिया.

शक होने पर युवक सीधे पुलिस थाना गया और इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी और रोजगार कार्यालय में काम कर रहे सचिन कुमार रामटेके को फौरन गिरफ्तार कर लिया. रामटेके ने पुलिस को बताया कि इस मामले में कथित पत्रकार अब्दुल कादिर मेमन भी साथ मिला हुआ है. इससे पहले भी आरोपियों ने दो तीन लोगों को फोन कर झांसे में फसाने की कोशिश की थी लेकिन असफल रहे. आरोपियों ने बताया कि  रोजगार कार्यालय में पंजीयन करवाने आने वाले युवक-युवतियों से आरोपी सचिन कुमार पहले पूछता था कि किस जॉब में अप्लाई करने वाले हैं.

बस्तर फाइटर्स बटालियन में युवाओं की होनी है भर्ती

युवक-युवती बताते थे कि बस्तर फाइटर्स में अप्लाई कर रहे हैं तो उनका मोबाइल नंबर, नाम और पता सीधे अब्दुल कादिर मेमन को भेज दिया करता था. अब्दुल और सचिन दोनों मिलकर युवाओं को जाल में फंसाने का प्रयास करते थे.फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल बस्तर में स्थानीय युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने के लिए बस्तर फाइटर्स नाम की एक बटालियन का गठन किया जा रहा है. बस्तर के सातों जिलों से 2800 युवक युवती की बस्तर फाइटर्स में भर्ती होनी है. प्रत्येक जिले में 400- 400 युवा भर्ती होंगे. स्थानीय युवाओं के पुलिस में भर्ती होने से एक तरफ रोजगार मिलेगा तो दूसरी तरफ नक्सली संगठन की कमर टूटेगी. 

Farmers Protest: पंजाब में किसानों का 'रेल रोको' आंदोलन स्थगित, पटरियों को किया खाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget