एक्सप्लोरर

Bastar News: मानसून की विदाई बारिश ने बस्तर के किसानों की बढ़ाई मुश्किलें, मौसम विभाग ने दिये ये संकेत

Chhattisgarh News: बारिश की वजह से किसान अपनी फसलों की कटाई नहीं कर पा रहे हैं. धान की बालियां बारिश में झड़ रहे हैं. अगल दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना भी है.

Bastar Rain: छत्तीसगढ़ के बस्तर में मानसून विदा होने के कगार पर है. ऐसे में झमाझम बारिश ने बस्तर के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है. दोपहर के बाद अचानक मौसम में बदलाव होने के कारण झमाझम बारिश शुरू हो गई. जिस वजह से कम अवधि में पक कर तैयार होने वाली धान की खड़ी फसल को भारी नुकसान हो रहा है.

बारिश की वजह से किसान अपनी फसलों की कटाई नहीं कर पा रहे हैं और धान की बालियां बारिश में झड़ रहे हैं. धान के साथ-साथ मक्के के फसल को भी इस बारिश से काफी नुकसान हो रहा है. दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा होने से पहले बस्तर जिले और संभाग के अन्य जिलों में बरस रहा है.

वहीं अब 2 दिनों तक बंगाल की खाड़ी से उठ रहे तूफान का असर बस्तर में भी देखे जाने के संकेत मौसम विभाग द्वारा दिया गया है . इससे बाद किसानों की चिंता और बढ़ गई है. इस साल किसानों ने अंदाजा लगाया है फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है. 

बारिश की वजह से नहीं हो पा रही धान की कटाई

बस्तर के किसानों का कहना है कि पिछले 2 दिनों को छोड़ दें, तो 5 दिनों से हो रही बारिश को देखते हुए किसान खेतों में पक कर तैयार फसल की कटाई नहीं कर पा रहे हैं. इस वजह से कम अवधि वाले धान खेतों में पक कर तैयार हैं, लेकिन खराब मौसम को देखते हुए इसकी कटाई नहीं हो पा रही है. किसान पूरी तरह से मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं.

केवल धान ही नहीं बल्कि इस साल भारी बारिश के कारण मक्के की फसल की पैदावार भी उतनी अच्छी नहीं हुई है. किसान फसल को देखते हुए घाटे का अनुमान लगा रहे हैं. किसानों का कहना है कि बारिश से अब मक्का पौधे में ही अंकुरित होने का खतरा बना हुआ है. कुछ किसानों ने मक्का की तोड़ाई शुरू की थी लेकिन बारिश के कारण अब तोड़ नहीं पा रहे हैं.

अगले दो दिनों तक बस्तर में भारी बारिश के संकेत

मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक बस्तर में बारिश के संकेत दिए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है, जिसके कारण मौसम में बदलाव आया है. खाड़ी में एक चक्रवात भी बन रहा है जिसके आगामी दिनों में तूफान का रूप लेने की संभावना है.

यदि चक्रवात तूफान में परिवर्तित होता है तो बस्तर में भी जमकर बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है. बारिश की संभावना को देखते हुए एक बार फिर किसानों को उनकी फसलों की चिंता सताने लगी है. इस साल किसानों को भारी नुकसान पहुंचने का अनुमान भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget