एक्सप्लोरर

नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट पर मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा, छह जिलों में काउंटिंग की तैयारी

Bastar News: बस्तर लोकसभा सीट की मतगणना में 6 जिलों में 4 जून को सुबह 8 बजे से डाक मत पत्रों से गणना शुरू होगी. ईवीएम वोटों की गिनती 8:30 बजे से 17 राउंड में होगी. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Bastar Lok Sabha Election 2024 Result: छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर भी 4 जून को होने वाले मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है, बस्तर लोकसभा के अंर्तगत 6 जिलों के कलेक्टर ने सभी राउंड की वोटिंग की जानकारी दे दी है. मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और सबसे पहले डाक मत पत्रों की गणना की जाएगी ,बस्तर लोकसभा के कुल 3 हजार 299 डाकमत पत्र की गिनती होगी. सुबह साढ़े 8 बजे से ईवीएम मशीन की वोटो की गिनती शुरू होगी.

बस्तर जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम ने बताया कि सभी 6 जिलों में मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है, साथ ही सुरक्षा के भी खास इंतजामात करने के लिए पुलिस को आदेश दे दिए गए हैं, बस्तर लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा में से 3 विधानसभा सीटों की गिनती बस्तर जिले के आत्मानंद मॉडल कॉलेज में होगी.

इसके लिए 500 से ज्यादा कर्मचारियों को दोनों चरण का प्रशिक्षण दिया जा चुका है. वहीं जिला निर्वाचन  बस्तर लोकसभा के नतीजे जानने के लिए कंट्रोल रूम के साथ-साथ शहर के कुछ खास जगह पर एलईडी स्क्रीन की भी व्यवस्था कर रहा है, जहां से आम जनता भी चुनाव के नतीजे लाइव देख सकेंगे.

6 जिलों में होगी मतगणना
बस्तर में भी राजनीतिक दलों के नेताओं और सांसद प्रत्याशियों के साथ-साथ जनता की भी चुनाव नतीजे जानने के लिए बेसब्री से इंतजार खत्म होने वाली है, 4 जून मंगलवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने सारी तैयारी पूरी कर ली है, बस्तर लोकसभा सीट में इस बार कांटे की टक्कर बताई जा रही है,बीजेपी से महेश कश्यप और कांग्रेस से कवासी लखमा इस बार चुनावी मैदान में है.

सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी गिनती
जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम ने बताया कि बस्तर लोकसभा के अंतर्गत 6 जिलों में मतगणना की जाएगी, और लगभग सभी जिलों में 17 राउंड में नतीजे सामने आ जाएंगे, इधर  पूरे मतगणना स्थल को छावनी में तब्दील किया गया है ,साथ ही  राजनीतिक दलों को मतगणना स्थल से 300 मीटर की दूरी पर रहने के आदेश जारी किए गए हैं,  डाक मत पत्रों की गणना के साथ ईवीएम मशीन और वीवीपैट की भी गिनती सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी, वोट की गिनती के लिए सभी कमरों में 14-14 टेबल लगाए गए हैं,

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
साथ ही डाक मतपत्र की गिनती के लिए अतिरिक्त टेबल लगाया गया है, दोपहर  12 से 1 बजे तक  रुझान आने शुरू हो जाएंगे, हालांकि सुरक्षा को देखते हुए मतगणना हॉल में सभी इलेक्ट्रॉनिक सामानों में पाबंदी लगा दी गई है,  इधर मतगणना  के एक दिन पहले सोमवार को सभी 6 जिलों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, वहीं  मतगणना स्थल को CRPF जवानों की तैनाती में  छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

दोपहर 12 बजे के बाद आएंगे रुझान
गौरतलब है कि बस्तर लोकसभा सीट में  इस बार दोनों ही राष्ट्रीय दल के नेताओं के साथ ही सर्व आदिवासी समाज और अन्य राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशियों ने भी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी , लेकिन बीजेपी -कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच इस बार कांटे की टक्कर मानी जा रही है, हालांकि दोनों ही दल के नेता अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं ,लेकिन 4 जून  को दोपहर 12  से 1 बजे तक छत्तीसगढ़ के अन्य लोकसभा सीटों के साथ ही बस्तर लोकसभा सीट के भी रुझान सामने आ जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Lok Sabha Elections: काउंटिंग से पहले पूर्व CM भूपेश बघेल का आरोप, 'बहुत सी मशीनों के नंबर बदल गए', EC ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget