एक्सप्लोरर

Sukma News: सुकमा के सीआरपीएफ कैंप में कोरोना का कोहराम, एंटीजन टेस्ट में 38 जवान पॉजिटिव

सुकमा जिले के पुलिस कैंप में आज कोरोना जांच के दौरान 38 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद सभी जवानों को पुलिस कैंप में क्वॉरेंटाइन कर रखा गया है.

सुकमा जिले के पुलिस कैंप में कोरोना का विस्फोट हुआ है. एक साथ 38 जवानों की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया. सभी जवान चिंतलनार थाना क्षेत्र के तेमलवाड़ा सीआरपीएफ कोबरा 202वीं बटालियन के हैं. आज कोरोना जांच के दौरान 38 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद सभी जवानों को पुलिस कैंप में ही क्वॉरेंटाइन कर रखा गया है. आज कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जवानों की कोरोना जांच की. कुल 75 जवानों में कोरोना जांच के दौरान 38 जवानों की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई,.जानकारी के मुताबिक कुछ जवान छुट्टी से वापस लौटे हैं और संक्रमण फैलने से अन्य 38 जवान चपेट में आ गए. इधर तेमलवाड़ा कैंप में जवानों की बड़ी संख्या कोरोना संक्रमित होने के बाद अन्य पुलिस कैंपो में भी स्वास्थ विभाग जांच शुरू करने जा रहा है.

38 जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि सुकमा जिले के तेमलवाड़ा कैंप में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची हुई थी. कुछ जवानों के छुट्टी से लौटने के बाद तबीयत खराब होने की शिकायत मिली और एहतियात के तौर पर कुल 75 जवानों का कोरोना जांच कराया गया. एंटीजन टेस्ट के दौरान 38 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. जवानों की बड़ी तादाद पॉजिटिव आने के बाद तुरंत कैम्प में क्वॉरेंटाइन किया गया और कोरोना से बचाव के सारे नियमों का पालन करने को कहा गया.

संभाग में 40 हजार जवान हैं तैनात

आईजी ने कहा कि फिलहाल सबके लिए कैंप में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध की गई हैं और सभी जवानों की हालत ठीक बनी हुई है, लेकिन एहतियात के तौर  इन 38 जवानों को क्वॉरेंटाइन कर रखा गया है. आईजी ने कहा कि सुकमा जिले में नक्सल मोर्चे पर तैनात कई जवान छुट्टी से वापस लौटे हैं और उनकी कोरोना जांच की जा रही है. इस दौरान पॉजिटिव आने पर क्वॉरेंटाइन करने के साथ पूरा ख्याल रखा जा रहा है. बस्तर में पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पूरे बस्तर संभाग में 40 हजार से अधिक जवान तैनात हैं. 

Corona Vaccination: पहले ही दिन 40 लाख से अधिक बच्चों को दिया गया कोरोना का टीका, पीएम मोदी ने की ये अपील

गृह मंत्री Amit Shah ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, आतंकी समूहों के खतरे पर भी हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget