एक्सप्लोरर

Bastar News: कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बस्तर में धारा 144 लागू, नियम ना मानने पर होगी कार्रवाई

बस्तर कलेक्टर रजत बंसल द्वारा जारी किए गए आदेश अनुसार अब किसी भी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक और अन्य आयोजन प्रतिबंधित होंगे. सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा.

Bastar Impose Section 144: देश में एक बार फिर तेजी से फैल रहे कोरोना के खतरे के बीच छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में भी जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया है. बस्तर कलेक्टर रजत बंसल द्वारा जारी किए गए आदेश अनुसार अब किसी भी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक और अन्य आयोजन प्रतिबंधित होंगे. मॉल, सिनेमाघर, दुकान, रेस्टोरेंट्स, मैरिज हॉल को कुल क्षमता के साथ एक तिहाई संख्या के साथ संचालित करना होगा, साथ ही अब दूसरे राज्यों से बस्तर आने वाले पर्यटकों और अन्य लोगों को कोरोना जांच करवाना अनिवार्य होगा, इसके लिए शहर के रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस स्टैंड में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात कर दिया गया है.

इन जगहों पर कोरोना जांच के निर्देश 

बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने मंगलवार देर शाम आदेश जारी कर बस्तर के सभी सीमावर्ती इलाकों को भी सील करने के आदेश दिए हैं. कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अब सीमावर्ती इलाकों में दूसरे राज्यों से बस्तर पहुंचने वाले लोगों को कोरोना जांच कराना अनिवार्य होगा, इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों और शहर के व्यापारिक संस्थानों में भी दुकान संचालकों और ग्राहकों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है. साथ ही मास्क का उपयोग नहीं करने पर चालानी कार्रवाई करने के भी निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं और इसके लिए पुलिस विभाग और राजस्व अमले के कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है. वहीं शहर के सभी अस्पतालों और मुख्य बाजारों में भी मास्क को अनिवार्य किया गया है. 

हालांकि राहत वाली बात यह है कि बस्तर जिले में पिछले चार-पांच दिनों में 8 से 10 कोरोना के एक्टिव केस मिले हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने छत्तीसगढ़ शासन से मिले आदेश के बाद अब जिले में भी कोविड से सर्तकता बरतने के लिए बनाए गए नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं.

सीमावर्ती इलाकों से घिरा है बस्तर

गौरतलब है कि बस्तर छत्तीसगढ़ राज्य के आखिरी छोर पर स्थित है और यहां से तेलंगाना, उड़ीसा और महाराष्ट्र बॉर्डर पड़ता है. जिस तरह से अन्य राज्यों में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में बस्तर जिले के सीमावर्ती इलाकों में कोरोना को लेकर खास सतर्कता बरतने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus in Jabalpur: ओमिक्रॉन के खतरे से बचा हुआ है जबलपुर, एक भी कोरोना के मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की नहीं आई नौबत

Chhattisgarh: आदिवासियों का पारंपरिक हथियारों के साथ अनिश्चितकालीन आंदोलन, जानें क्या है मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget