एक्सप्लोरर

बस्तर में बड़ा हादसा, चुनाव ड्यूटी से लौट रहे CRPF जवानों की बस पलटी, 10 घायल

Bastar CRPF Bus Accident: दंतेवाड़ा-जगदलपुर मार्ग पर बस के सामने मवेशियों के आने से चालक का नियंत्रण खो गया और बस सड़क से नीचे उतर गई. हादसे में 10 जवान घायल हुए हैं.

Bastar Bus Accident: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-दंतेवाड़ा नेशनल हाईवे- 63 में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ के 10 जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं. इनमें 3 जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल जवानों का इलाज तोकापाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जहां से बेहतर इलाज के लिए ही इन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ के सभी जवान दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र फरसपाल में चुनाव की ड्यूटी कर वापस जगदलपुर लौट रहे थे.

तभी दंतेवाड़ा-जगदलपुर मार्ग में  रायकोट के पास सामने से आ रही एक छोटी वाहन को बचाते बस अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गई और इस बस के नीचे गाय भी दब गई. सूचना मिलने के बाद तुरंत कोड़ेनार पुलिस की टीम और इसी रास्ते पर मौजूद सीआरपीएफ कैंप से कई जवान घटनास्थल पहुंचे और बस में फंसे घायल जवानों को बस की शीशे फोड़कर बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से जवानों को तोकापाल  स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि घायल जवानों में 3 जवानों को काफी गंभीर चोट आई है. फिलहाल, घायल जवानों का ईलाज चल रहा है.

बस्तर में चुनाव ड्यूटी खत्म कर कांकेर के लिए निकले थे जवान
दरअसल बस्तर लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान सम्पन्न हुआ और बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी. दंतेवाड़ा जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र फरसपाल में भी सभी मतदान केंद्रों में सीआरपीएफ की जवानों की ड्यूटी लगाई गई. चुनाव पूरी तरह से संपन्न होने के बाद सीआरपीएफ के सभी जवान बस में सवार होकर जगदलपुर लौट रहे थे और यहां से कांकेर लोकसभा सीट में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में सुरक्षा देने के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन रविवार को सुबह दंतेवाड़ा से एक बस जवान को लेकर जगदलपुर की ओर निकली और नेशनल हाईवे- 63 में रायकोट के पास यह बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. 

जानकारी के मुताबिक, बस में 32 सीआरपीएफ के जवान सवार थे. बस के ड्राइवर ने बताया कि सामने से एक छोटी वाहन आ रही थी और बस के सामने अचानक गाय आ गई ऐसे में ड्राइवर ने बस को सड़क के नीचे उतार दिया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस के नीचे गाय भी दब गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटना की सूचना कोड़ेनार थाना पुलिस को दी. इसके बाद कोड़ेनार पुलिस और कोड़ेनार के पास ही मौजूद सीआरपीएफ कैंप के जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बस में सवार घायल जवानों को बाहर निकाला गया. 

जवानों को बाहर निकालने के लिए बस के शीशे भी फोड़े गए. फिलहाल, सभी जवानों को बाहर निकाल लिया गया है और घायल जवानों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से तोकापाल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि यहां से घायल जवानों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है और 3 जवान को काफी गंभीर चोट आई है जिनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलने पर CRPF और बस्तर पुलिस के आला अधिकारी और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें: सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रशासन की अनूठी पहल, पलायन कर गए मजदूरों को वीडियो कॉल से किया जागरूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget