एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के इस जिले में भगवान ब्रह्मा का इकलौता प्राचीन मंदिर, साल में एक बार लगता है भव्य मेला

बीजापुर के भैरमगढ़ तहसील के मिरतुर ग्राम में मौजूद इस मंदिर को आदिकाल में राजा महाराजाओं ने बनाया था. यहां ब्रह्मा, विष्णु, महेश की प्राचीन मूर्ति स्थापित है. सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पूजा करने आते हैं.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर को देवताओं का धाम कहा जाता है. बस्तर के रहवासी देवी  उपासना के साथ सदियों से भगवान विष्णु महेश और ब्रह्मा की पूजा करते आ रहे हैं. वहीं जगत पिता ब्रह्मा भगवान के भी बस्तर (Bastar) के आदिवासी आदिकाल से पूजा करते आ रहे हैं और यही वजह है कि छत्तीसगढ़ राज्य में एकमात्र ब्रह्मा जी का मंदिर बीजापुर (Bijapur) जिले के मिरतुर नामक गांव में मौजूद है. यहां हर साल मेला लगता है, जहां तेलंगाना, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से ब्रह्मदेव की पूजा करने श्रद्धालु पहुंचते हैं.

10वीं-11वीं सदी में बना होगा
दरअसल धराशाई हो चुके मंदिर के अवशेष और मूर्तियों की खोज कुछ साल पहले यहां के तहसीलदार ने की थी. यहां ब्रह्मा, विष्णु, महेश की प्राचीन मूर्ति स्थापित है और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पूजा पाठ करने आते हैं. ब्रह्मा जी की मूर्ति के साथ विष्णु महेश और गणेश, सूर्य देव की मूर्तियां दक्षिण भारतीय शैली में बनाई गई हैं. इस मंदिर को देखने पर ऐसा लगता है कि मंदिर तत्कालीन छिंदक नागवंशी राजाओं द्वारा 10वीं या 11वीं सदी में बनाया गया होगा.


छत्तीसगढ़ के इस जिले में भगवान ब्रह्मा का इकलौता प्राचीन मंदिर, साल में एक बार लगता है भव्य मेला

Ambikapur News: सरगुजा के वैज्ञानिक प्रशांत शर्मा की मेहनत रंग लाई, तालाब के गंदे पानी को बनाया पीने योग्य

देखरेख के अभाव में धराशाई
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ तहसील के मिरतुर नामक ग्राम में मौजूद इस मंदिर को आदिकाल में राजा महाराजाओं ने बनाया था, लेकिन यह मंदिर देख रेख के अभाव में धराशाई हो चुका था. भैरमगढ़ के तहसीलदार रहे विजय शर्मा ने इस धराशाई हो चुके मंदिर के अवशेष और मूर्तियों की खोज की और ग्राम वासियों के सहयोग से बिखरी पड़ी ब्रह्मा, विष्णु, महेश और सूर्य देव की मूर्तियों को विशाल बरगद के पेड़ के नीचे चबूतरा बनाकर स्थापित किया.

साल में एकबार लगता है मेला
ग्राम वासियों ने बताया कि साल में एक बार यहां मेला लगता है और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु चारों राज्यों से भगवान ब्रह्मा के दर्शन के लिए आते हैं. हेमंत कश्यप ने बताया कि राज्य और केंद्र के पुरातत्व विभाग को इस जगह का संरक्षण और संवर्धन का दायित्व लेना चाहिए  क्योंकि भारत  में राजस्थान राज्य के पुष्कर को छोड़कर ब्रह्मा जी का मंदिर कहीं भी नहीं है और यह गौरव की बात है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर में मिरतुर ग्राम में ब्रह्मा जी का यह सदियों पुराना मंदिर है.

संरक्षित करने की जरूरत
लोगों का यह भी कहना है कि इसे संरक्षित कर प्रचार प्रसार करना चाहिए और मूलभूत सुविधाओं को विकसित करना चाहिए जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. पर्यटकों के आने से क्षेत्र के लोग भी व्यापार कर सकेंगे. कालांतर में देखरेख के अभाव में धराशाई हुए इस मंदिर और वैभवशाली मूर्तियों को पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किए जाने की आवश्यकता है. ब्रह्मदेव के मंदिर से पर्यटक विश्व प्रसिद्ध ढोलकाल शिखर में स्थापित गणेश जी सहित बैलाडीला की पर्वत श्रृंखलाओं का सौंदर्य भी निहार सकते हैं.

मंत्री ने क्या कहा
इधर हाल ही में बस्तर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय राज्य संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बस्तर के अधिकारियों से मीटिंग के दौरान उन्हें ब्रह्मा जी के मंदिर की जानकारी मिली है जिसे संरक्षित करने के लिए और इस मंदिर को ब्रह्मा जी का भव्य मंदिर बनाने के लिए पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी.

Bastar News: बस्तर में नक्सलियो ने बंद के दौरान यात्री बस में लगाई आग, नेशनल हाइवे में दिया घटना को अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget