एक्सप्लोरर

Bastar Corona Cases: बस्तर में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, रोकथाम के लिए अब प्रशासन ने उठाया ये बड़ा कदम

मरीजों के सैंपल जांच के आधार पर उनके इलाके में कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है. कंटेनमेंट जोन में चिन्हित क्षेत्र के अंतर्गत दुकाने ,व्यापारी संस्थानो को अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से लगातार इसके रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही  हैं. शहर के 8 वार्डों सहित 6 गांव को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है और इन इलाकों को सील करने की कार्रवाई की गई है. संक्रमित आने वाले मरीज होम आइसोलेशन में है और कंटेंटमेन्ट जोन से बाहर नहीं निकल पाएंगे. दरअसल जिले में कोरोना जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है और जांच के लिए सरकारी अस्पतालों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मुख्य चौक चौराहों और ग्रामीण अंचलों में भी लोगों की कोरोना जांच कर रही है.

मेडिकल इमर्जेंसी में ही निकल पाएंगे बाहर
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं. मरीजों के सैंपल जांच के आधार पर उनके इलाके में कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है. कंटेनमेंट जोन में चिन्हित क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकाने ,व्यापारी संस्थानो को अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन की टीम को मुस्तैद किया गया है. मेडिकल इमर्जेंसी को छोड़कर अन्य किसी भी कारण से बाहर निकलना प्रतिबंधित कर दिया गया है.

बस्तर में अब शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी धीरे धीरे कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है . यही वजह है कि अब तक जिला प्रशासन ने ग्रामीण अंचलों में मिले संक्रमित मरीजों को देखते हुए 6 गांव के कई इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया है. इसके अलावा जगदलपुर शहर में ही 8 वार्डों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. 

55 संक्रमित मरीज गायब
दरअसल एकबार फिर से करोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और जांच के दौरान संक्रमित मरीज भी तेजी से मिल रहे हैं, ऐसे में जिला प्रशासन एक ही एरिया में 2 से अधिक संक्रमित मरीज मिलने वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना रहा है. इधर ग्रामीण अंचलों में मिलने वाले मरीज ज्यादातर बाहर से यात्रा करके आए हैं. इस वजह से कोरोना जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है. यही नहीं 55 संक्रमित मरीज अभी भी गायब हैं जिनकी तलाशी  पुलिस प्रशासन कर रही है.

कलेक्टर ने दिए निर्देश
बस्तर कलेक्टर रजत बंसल का कहना है कि शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी खास सर्तकता बरतने को कहा जा रहा है. ग्रामीण अंचलों में होने वाले विभिन्न आयोजनों पर रोक लगा दी गई है. कोशिश की जा रही है कि संक्रमण को फैलने से किसी भी तरह रोका जाए. कलेक्टर ने कहा कि फिलहाल शहरी क्षेत्र के मुकाबले में ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी कम ही मामले देखने को मिल रहे हैं, लेकिन प्रशासन बिना लापरवाही बरते 2 से अधिक संख्या में मिलने वाले मरीज वाले एरिया को कंटेनमेंट जोन बना रहा है. केवल इमरजेंसी सेवा ही बहाल किया गया है.उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में किसी तरह की मरीजों को कोई दिक्कत ना हो इसका भी पूरा ख्याल रखने को कहा गया है.

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा का यह तालाब बदल रहा है पानी का रंग, जानें क्या इसकी सच्चाई

Madhya Pradesh Covid-19: मध्य प्रदेश में कहर बनकर टूटा है कोरोना, अब तक 7 हजार से ज्यादा बच्चों को कर चुका है अनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget