एक्सप्लोरर

Bastar Corona News: बस्तर के निजी स्कूल में सात साल की छात्रा कोरोना संक्रमित, लापरवाही के चलते SDM ने लिया ये फैसला

Bastar Corona news: बस्तर में सोमवार को एक स्कूली छात्रा कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. एसडीएम ने एहतियात के तौर पर अगले 4 दिनों तक स्कूल को बंद रखने के आदेश दिए हैं.

Bastar Covid-19 News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. सोमवार को एक स्कूली छात्रा के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया. मामला उजागर होने के बाद बस्तर एसडीएम ने एहतियात बरतते हुए स्कूल को अगले 4 दिनों तक बंद रखने के आदेश दिए हैं, लेकिन इस लापरवाही के लिए स्कूल प्रबंधन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है. 

शहर के निर्मल विद्यालय स्कूल में छात्रा पॉजिटिव मिली है

जानकारी के मुताबिक शहर के निर्मल विद्यालय स्कूल में एक 7 वर्षीय छात्रा की कोरोना जांच के दौरान एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा प्रबंधन से जानकारी ली गई, जिसके बाद स्कूल में छुट्टी करते हुए आगामी 4 दिनों के लिए स्कूल को बंद रखने के आदेश दिए हैं. इधर बताया जा रहा है कि छात्रा की तबीयत खराब होने के बाद लगातार वह स्कूल आ रही थी और एंटीजन टेस्ट के दौरान उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली. स्कूल प्रबंधन पहले इस मामले को टाल-मटोल करने में लगा हुआ था, लेकिन बस्तर SDM ने जांच की और सही पाए जाने पर आगामी 4 दिनों के लिए स्कूल को बंद रखने के आदेश दे दिए.

स्कूल प्रबंधन ने की मामले को दबाने की कोशिश

बस्तर एसडीएम दिनेश नाग ने बताया कि छात्रा कक्षा दूसरी में पढ़ती है और बीते चार-पांच दिनों से उसकी तबीयत खराब थी, बावजूद इसके वह स्कूल आ रही थी, वहीं जब छात्रा की कोरोना जांच की गई तो एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट में वह पॉजिटिव मिली. स्कूल प्रबंधन पहले इस मामले को दबाने के लिए टाल-मटोल कर रहा था, लेकिन जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई और तत्काल प्रभाव से स्कूल को 4 दिनों तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए, इसके अलावा छात्रा की कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों की भी कोरोना जांच करने के आदेश दिए ए हैं, इधर प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन पर इस घोर लापरवाही पर कोई कार्रवाई नहीं की. बस्तर SDM ने कहा कि कोरोना को लेकर राज्य सरकार के साथ ही जिला प्रशासन भी पूरी तरह से गंभीर है और अगर ऐसे में किसी स्कूल में कोई छात्र पॉजिटिव मिलता है तो तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को मिलनी चाहिए.

स्कूल संचालकों को कलेक्टर ने दिए आदेश

इधर बस्तर जिले में भी कोरोना के प्रकोप बढ़ने के बाद भी जिले में निजी और सरकारी स्कूलों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन स्कूलों में किसी तरह की कोई सतर्कता नहीं बरती जा रही है. जिस वजह से बच्चों में भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है. फिलहाल जिला प्रशासन के द्वारा जारी आदेश में जिले के स्कूलों में कोरोना जांच के दौरान पॉजिटिव मिलने वाले बच्चों की जानकारी तत्काल प्रभाव से जिला प्रशासन को देने की बात कही गयी है, वहीं अब तक निर्मल विद्यायल स्कूल में एक ही बच्चे की कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है.

ये भी पढ़ें-

UP Elections 2022: NCP चीफ शरद पवार का ऐलान, यूपी में अखिलेश यादव के साथ लड़ेंगे चुनाव, PM की सुरक्षा को लेकर भी दिया जवाब

UP Elections 2022: BJP में इस्तीफों की झड़ी, Swami Prasad Maurya के घर 6 और विधायक मौजूद, डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget