एक्सप्लोरर

बस्तर में एक ही नाम की 41 पंचायतें, योजनाओं का लाभ न मिलने पर परेशान हो रहे ग्रामीण

Bastar Gram Panchayat: बस्तर जिले में एक जैसे नाम होने की वजह से 41 गांवों के पंचायतों का नाम अब बदला जाएगा. सभी 41 पंचायतों के नाम बदलने के लिए ग्रामसभा में प्रस्ताव भी पास कर लिया गया है.

Bastar News: शहरों और चौक-चौराहों के नाम बदलने की खबरें तो आए दिन सामने आती रहती हैं, इस पर राजनीति का भी आरोप लगते रहता है, लेकिन विकास के लिए पंचायत का नाम बदलने की बात शायद ही आपने सुनी होगी. आपको बता दें कि बस्तर जिले के 41 पंचायत ऐसे हैं जिनका विकास इसलिए रुक गया क्योंकि इनका नाम नहीं बदला गया.

दअरसल, बस्तर में इन 41 गांवों के पंचायतों का बंटवारा तो हो गया, लेकिन उनका नाम नहीं बदलने की वजह से गांव का कोड आज भी एक ही है. ऐसे में योजना के लिए जो भी राशि या हिताग्राही के लिए बुनियादी सुविधा आती हैं, वो मूल गांव के नाम पर ही वितरित हो जाती हैं. ऐसे में वो गांव जिसके पंचायत कई टुकड़ों में बंटे हैं, उनके लिए योजना का आबंटन सभी में न होकर मूल गांव के लिए ही हो पाता है. 

एक नाम के पंचायत से आती है तकनीकी दिक्कते

जगदलपुर विधानसभा के बिलोरी गांव में दो ग्राम पंचायतें हैं. बिलोरी 1 और बिलोरी 2, लेकिन इस गांव का कोड एक ही होगा वो भी बिलोरी नाम से, ऐसे में सरकार की तरफ से अगर प्रति गांव को 20 पीएम आवास वितरित करने का निर्णय होगा तो बिलोरी 1 और बिलोरी 2 दोनों को मिलाकर 20 पीएम आवास ही दिए जाएंगे, जबकि असल में उन्हें 40 पीएम आवास का लाभ दिया जाना चाहिए.  

जिले में कई ऐसी पंचायतें हैं जो एक, दो, तीन, चार में बंटे हुए हैं. ऐसे में इस गांव के विकास के लिए आबंटित राशि 4 गुना कम पहुंच रहीं है. जिले में ऐसे करीब 41 पंचायतें चिन्हाकिंत की गई हैं. इन सभी का नाम अब बदला जा रहा है. इन सभी को नया कोड मिलेगा, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है.

पंचायतों की ग्रामसभा ने नाम बदलने का प्रस्ताव किया पास

ऐसा नहीं है कि पंचायतों के नाम बदलने की प्रक्रिया अभी सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं. जिला प्रशासन इस दिशा में काफी आगे बढ़ चुकी है. बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम से मिली जानकारी के मुताबिक इस दिशा में पिछले 4 महीने से काम चल रहा है और सभी 41 पंचायतों के नाम बदलने के लिए ग्रामसभा में प्रस्ताव भी पास कर लिया गया है.

नए नामों की सूची भी जिला प्रशासन के पास पहुंच गई है और इस पर अमल करने की आगे की कार्रवाई भी पूरी हो गई है.

सीमा भी होगी तय, तैयार होगा गांवों का नया नक्शा

बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बताया कि इस फैसले के बाद पंचायतों की सीमाओं का भी सीमांकन हो जाएगा. इससे पंचायतों के बीच होने वाले विवादों का निपटान भी हो सकेगा. इतना ही नहीं पंचायतों का नया नक्शा तैयार होगा, जिसकी वजह से जमीन को लेकर सामने आने वाले विवाद लगभग खत्म हो जाएंगे और गांव और पंचायतों की तस्वीर और साफ हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि बस्तर के 41 गांवो को चिन्हांकित किया गया है, जिनका विकास काफी हद तक नाम की वजह से धीमा हो गया था. इसके लिए गांव वालों की सहमति से ही नए नाम का प्रस्ताव ग्रामसभा से पास कराया गया है. नए नाम के बाद इनके लिए पंचायत विभाग के योजनाओं का समावेशी तरीके से आबंटन हो पाएगा और विकास 2 से 3 गुना तक बढ़ जाएगा.

ये भी पढे: छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के साथ आज रामलला का दर्शन करेंगे CM विष्णुदेव साय, लेकर जाएंगे शिवरीनारायण के बेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
SING Forum में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे CM साय, निवेशकों से करेंगे बातचीत
SING Forum में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे CM साय, निवेशकों से करेंगे बातचीत

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget