एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर में अज्ञात बीमारी से 4 ग्रामीणों की हुई मौत, जांच में सामने आई बड़ी वजह

Chhattisgarh News: बस्तर जिले के राजपुर इलाके में अज्ञात बीमारी से चार ग्रामीणों की मौत हो गई. यहां स्वास्थ्य शिविर के जरिए ग्रामीणों का उपचार किया जा रहा है.

Bastar Viillager Died: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर (Bijapur) और नारायणपुर (Narayanpur) के बाद अब बस्तर जिले के राजपुर इलाके में भी अज्ञात बीमारी से चार ग्रामीणों की मौत हो गई. यह गांव नारायणपुर विधानसभा के अंतर्गत है जहां पिछले 1 महीने में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 113 से अधिक लोग बीमार पाए गए. 9 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें डिमरापाल अस्पताल में भर्ती किया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ विभाग ने गांव में कैंप लगाया है, जहां स्वास्थ्य शिविर के जरिए ग्रामीणों का उपचार किया जा रहा है.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 3 दिनों के अंदर अब तक 113 लोगों का ईलाज किया गया. बीते 1 महीने में गांव के लोगों के मुताबिक करीब 4 लोगों की मौत हो चुकी है. हलांकि प्रारम्भिक जांच में डायरिया बीमारी से ग्रामीणों के संक्रमित होने की बात सामने आ रही है लेकिन फिलहाल स्वाथ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के मौत और बीमारी की वजह को लेकर साफ तौर पर जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कही है.

प्रशासनिक अमला नही लेते ग्रामीणों की सुध

राजपुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बच्चे से लेकर महिला और बुजुर्ग एक के बाद एक बीमार पड़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि महीने भर में 4 ग्रामीणों की मौत भी हो चुकी है. ग्रामीणों ने देसी इलाज भी करवाया लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ा. जिसके बाद कुछ ग्रामीण भानपुरी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे और यहां पर पूरे गांव की हालत बताई, जिसके बाद इस गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया. वहीं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेद का कहना है कि टीम कैंप लगाकर लगातार ग्रामीणों की जांच कर रही है. 

गंदा पानी पीने की वजह आई सामने

अब तक जांच में जो बात सामने निकल कर आई है उससे गांव में गंदा पानी पीने की वजह से ग्रामीणों में बीमारी फैल रही है. वहीं कई सालों से पानी की टंकी को भी  साफ नहीं करने और गांव में गंदगी फैलने की वजह से ग्रामीण बीमार पड़ रहे हैं. अब तक स्वास्थ विभाग के द्वारा लगाए गए मेडिकल कैंप के जरिए गांव के 115 से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है. जिला मुख्यालय जगदलपुर से यह गांव लगे होने के बावजूद भी यहां ग्रामीणों की पूछ परख करने के लिए कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचते. हालांकि इस गांव से कुछ दूरी पर स्थित स्वास्थ्य केंद्र जरूर मौजूद है, लेकिन वहां भी इस बीमारी का पता नहीं लग पाया, जिसके चलते 4 ग्रामीणों की मौत हो गई थी. फिलहाल ग्रामीणों के इलाज के बाद स्थिति नियंत्रण में होने की बात जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कह रहे हैं.

Bastar News: तिरपाल के नीचे आयोजन देखने को मजबूर हुए जिले के बड़े अधिकारी, व्यवस्था की खुली पोल

Durg News: शादी टूटने से परेशान बैंक कर्मी ने नदी में कूदकर दी जान, दो दिन बाद मिला शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget