एक्सप्लोरर

Durg News: शादी टूटने से परेशान बैंक कर्मी ने नदी में कूदकर दी जान, दो दिन बाद मिला शव

Chhattisgarh News: परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले उसकी सगाई हुई थी, लेकिन बुधवार को अचानक लड़की के माता-पिता ने रिश्ता तोड़ दिया. इसके बाद से पलाश काफी तनाव में था.

Durg News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग (Durg) में एक बैंक कर्मी (Bank Worker) ने शिवनाथ नदी में कूदकर अपनी जान दे दी. दो दिन बाद शुक्रवार सुबह उसके शव को एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया. बैंक कर्मी की कार बुधवार को पुराने पुल पर लावारिश हालत में खड़ी मिली. कार अंदर से लॉक थी और उसमें मोबाइल व अन्य सामान रखा हुआ था. इसके बाद से ही आशंका जताई जा रही थी कि बैंककर्मी ने नदी में कूदकर जान दी होगी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

शादी टूटने से तनाव में था युवक

यह पूरा मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव के स्टेशन पारा, वार्ड-7 निवासी पलाश अग्रवाल रायपुर स्थित एक प्राइवेट बैंक में काम करता था और देवेंद्र नगर में रहता था. परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले उसकी सगाई हुई थी, लेकिन बुधवार को अचानक लड़की के माता-पिता ने रिश्ता तोड़ दिया. इसके बाद से पलाश काफी तनाव में था. वह शाम को राजनांदगांव अपने घर लौट गया था और काफी परेशान था. इसके बाद वह रात को कार लेकर घर से निकल गया.

परिजनों ने की लाख समझाने की कोशिश

परिजनों ने देर रात उसे कॉल कर काफी समझाने का प्रयास किया. इसके बाद रात करीब एक बजे उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. परिजन पलाश को तलाश करते हुए शिवनाथ नदी के पुल पर पहुंचे तो वहां उन्हें उसकी कार खड़ी मिल गई. अंदर दो मोबाइल रखे थे. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और संदेह के आधार पर लोकल गोताखोरों और एसजीआरएफ की मदद मांगी गई. मौके पर पहुंचे SDRF जवान शिवनाथ नदी में उतरे और बोट से तलाशी अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढ निकाला.

जांच में जुटी पुलिस

पुलगांव थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है. पुलिस ने कार से दो मोबाइल फोन और एक रस्सी बरामद की है. 

यह भी पढ़ें:

Bastar News: चित्रकोट वाटरफॉल में युवक ने लगाई छलांग, SDRF तलाश रही शव, सुरक्षा में चूक से पर्यटक नाराज

Surguja News: सरगुजा के उदयपुर इलाके में 11 हाथियों ने मचाया आंतक, फसलों और घरों को किया तबाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget