एक्सप्लोरर

Balodabazar Violence: बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस MLA देवेंद्र यादव की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने जारी किया नोटिस

Balodabazar Violence News: बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस लगातार कह रही है कि झूठे आरोपों में लोगों को फंसाया जा रहा है. अब विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस भेजे जाने पर सियासी हलचल तेज हो गई है.

Balodabazar Violence Case: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में कांग्रेस विधायक की मुश्किलें बढ़ गई है. भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार कोतवाली पुलिस ने नोटिस भेजा है और 9 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया है. बलोदाबाजार आगजनी मामले में अब तक 155 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. बलौदाबाजार पुलिस का दावा है कि 10 जून को हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव प्रदर्शन में शामिल थे. 

दरअसल, बलौदाबाजार में हुई हिंसा के बाद से कांग्रेस लगातार यह कह रही है कि हिंसा में शामिल होने के झूठे आरोपों में लोगों को फंसाया जा रहा है. अब भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस भेजे जाने पर सियासी पारा बढ़ा हुआ है. प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता भी यह दावा कर रहे हैं कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में बेवजह लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है. बलौदाबाजर हिंसा को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार की खिलाफत कर रही है.

Balodabazar Violence: बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस MLA देवेंद्र यादव की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने जारी किया नोटिस

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 10 जून को बलौदाबाजार में समाज विशेष के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई. इसके साथ ही आक्रोशित समाज के लोगों ने पुलिस के साथ पत्थरबाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय परिसर और वहां खड़ी सैकड़ों निजी और सार्वजनिक गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया.

प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस में भी आग लगा दी. काफी देर तक पूरे इलाके में तनाव का माहौल रहा. वहीं विवाद शांत होने के बाद आरोपियों की धड़पकड़ शुरू हुई. जांच के बाद 155 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया. भीम आर्मी के सुप्रीमो और यूपी के नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद भी भाटापारा पहुंचे और जनसभा की.

(जेपी त्रिपाठी की रिपोर्ट)

Viral Video: जगदलपुर में बीच सड़क गुंडागर्दी, रोड रेज में बाइक को फूंका, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget