एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: काम न करने का ठीकरा विधायकों पर फोड़ा', 8 MLAs को टिकट न देने पर BJP का कांग्रेस पर तंज

Chhattisgarh Congress List: छत्तीसगढ़ में बीजेपी के बाद कांग्रेस की पहली सूची जारी हो गई है. दोनों ही दल एक दूसरे की सूची को लेकर हमलावर है. कांग्रेस ने आठ विधायकों का टिकट काट दिया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्ताधारी दल कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद मुख्य विपक्षी दल बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Arun Sao) ने कहा है कि घोटालेबाजों का समर्थन करने वालों को टिकट दिया गया है. कांग्रेस ने रविवार को 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. कांग्रेस ने सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel), उनके मंत्रिमंडल के 12 सदस्यों और विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत समेत 22 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया है. वहीं, आठ मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की सूची को लेकर कहा है, ''कांग्रेस को आठ विधायकों की टिकट काटनी पड़ी है. यह बताता है कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में जनता के लिए कुछ भी नहीं किया है और उसका ठिकरा विधायकों पर फोड़ने का काम कर रहे हैं. भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वालों को टिकट देकर कांग्रेस ने बता दिया है कि वे भ्रष्टाचार आगे भी करना चाहेंगे. जनता तो इंतजार कर रही थी कि इन्हीं लोगों को टिकट मिले ताकि वह(जनता) उन्हें सबक सिखाए.'' साव ने कहा, ''यह चुनाव एक साधारण चुनाव नहीं, छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने वाले और छत्तीसगढ़ को बचाने वाले लोगों के बीच एक युद्ध है.''

हिंदू समाज की भावना को पहुंचाई जा रही ठेस- साव
साव ने कहा, ''अपने प्रत्याशियों की घोषणा नवरात्र के पहले दिन कर अपने आप को सनातन प्रेमी बताने वालों के कृत्य जनता देख रही है. भिलाई दुर्ग में पार्वती माता की मूर्ति के साथ अभद्रता की गई, कवर्धा से कल (शनिवार) तीन शिवलिंग गायब हो गए और राज्य में नवरात्र के पर्व को मनाने को लेकर विभिन्न पाबंदियां लगा दी गई हैं.'' बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ में अब लगातार हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है और सनातन का अपमान किया जा रहा है.

सनातन विऱोधियों का होगा सफाया- साव
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आज नवरात्र के पर्व पर जब माता रानी ने राक्षसी प्रवृत्तियों का नाश किया था, तब संकल्प लेते हैं कि सनातन विरोधी लोगों का छत्तीसगढ़ से सफाया जल्द होगा. भूपेश, अकबर (मंत्री) और ढेबर (रायपुर के महापौर) की सरकार जाएगी.'' 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा. 

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Election 2023: सीएम भूपेश बघेल का दावा, 'राजनंदगांव सीट पर गिरीश देवांगन रमन सिंह को देंगे पटखनी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget