एक्सप्लोरर

CG: अमित शाह ने नवरात्र पर मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, नक्सल विरोधी अभियानों की करेंगे समीक्षा

Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात रायपुर पहुंचे. शाह आज (5 अप्रैल, 2025) नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल सुरक्षा बलों के कमांडरों से बातचीत करेंगे.

Amit Shah In Chhattisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी थे. चौदहवीं शताब्दी में निर्मित धार्मिक स्थल दंतेश्वरी मंदिर देवी दंतेश्वरी को समर्पित है. यह मंदिर दक्षिण बस्तर क्षेत्र में राजधानी रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर दंतेवाड़ा शहर में स्थित है.

नवरात्र (चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र) के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं. राज्य के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात रायपुर पहुंचे शाह का यहां राज्य सरकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम 'बस्तर पंडुम' के समापन समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है. इसके बाद शाह नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल सुरक्षा बलों के कमांडरों से बातचीत करेंगे.

नक्सल विरोधी अभियानों और समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे अमित शाह

शाम को वह दिल्ली रवाना होने से पहले शाम 5.20 बजे नया रायपुर के एक होटल में नक्सल विरोधी अभियानों और समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे. भाजपा के सत्ता में आने के बाद से छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज हो गए हैं. सुरक्षा बलों ने जनवरी से अब तक कई मुठभेड़ों में करीब 350 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से ज्यादातर बस्तर क्षेत्र में हैं.

मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा है कि केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया है. बस्तर क्षेत्र में 29 मार्च को हुई दो मुठभेड़ों में 11 महिलाओं समेत 18 नक्सली मारे गए थे. शाह ने मंगलवार (एक अप्रैल) को बताया था कि भारत ने वामपंथी उग्रवाद से सबसे अधिक प्रभावित जिलों की संख्या को 12 से घटाकर छह कर लिया है जो एक बड़ी उपलब्धि है.

इसे भी पढ़ें: CG: सुकमा में 20 लाख के इनामी 4 नक्सलियों ने किया सरेंडर, IIED की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget