एक्सप्लोरर

Amit Shah Chhattisgarh Visit: कल गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, कांग्रेस ने पूछे बस्तर से जुड़े ये आठ सवाल?

Bastar Congress: गृह मंत्री अमित शाह के दंतेवाड़ा आने से पहले कांग्रेस ने उसे 8 सवाल पूछे हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि क्या अमित शाह या बीजेपी नेता इन सवालों के जवाब दे सकेंगे?

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजीनतिक दलों के नेता लगातार बस्तर सहित प्रदेश के अन्य जगहों का दौरा कर रहे हैं. इसी क्रम में 12 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं. जहां वे प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ 'बीजेपी परिवर्तन यात्रा' की शुरुआत करेंगे. उनके आगमन से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ के दो मंत्री और बस्तर से सभी कांग्रेस विधायकों ने सोमवार (11 सितंबर) जगदलपुर के राजीव भवन में एक प्रेसवार्ता की. इस प्रेस मीट के जरिये उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से 8 सवाल पूछे हैं.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह 12 सितंबर को दंतेवाड़ा पहुंचेंगे. गृह मंत्री के इस दौरे को लेकर बस्तर से जुड़े 8 सवाल पूछा जा रहा है. ये सवाल बीजेपी की केंद्र सरकार और 15 साल तक रमन सिंह की अगुवाई वाली बीजेपी की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि क्या गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के नेता इन सवालों के जवाब दे सकेंगे. दीपक बैज ने कहा कि अगर बीजेपी परवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से शुरू कर रही है, तो क्या ये यात्रा झीरम घाटी जायेगी? अगर हां तो क्या इस यात्रा के दौरान झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं, पुलिस के जवानों और आम लोगों के समाधिस्थल को नमन करके निकलेंगे. 

कांग्रेस ने पूछा है यह 8 सवाल

बस्तर सांसद दीपक बैज ने दावा किया कि बीजेपी के परिवर्तन यात्रा से बस्तर या छत्तीसगढ़ में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी इस परिवर्तन यात्रा के जरिये सिर्फ ढोंग और नौटंकी कर रही है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश सरकार के दो मंत्री और बस्तर से सभी कांग्रेस विधायकों ने गृह मंत्री अमित शाह से 8 सवाल पूछे हैं. 

1. आरक्षण विधेयक कब तक लंबित रहेगा?
2. केंद्र सरकार द्वारा नगरनार स्टील प्लांट को क्यों बेचा जा रहा है?  
3. नंदराज पहाड़ की लीज को केंद्र सरकार क्यों रद्द कर रही है? 
4. एनएमडीसी का मुख्यालय बस्तर में क्यों नहीं खुल रहा है? 
5. दिल्ली-राजहरा जगदलपुर रेल लाइन शुरू क्यों नहीं हो रही है?
6. भारतमाला परियोजना रोड को जगदलपुर से क्यों नहीं जोड़ा जा रहा है?
7. मोदी सरकार ने 2006 के वन अधिकार अधिनियम में संशोधन क्यों किया है?
8. और धोखेबाजी के लिए बस्तर की जनता से अमित शाह माफी क्यों नही मांग रहे हैं?

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: चुनाव को लेकर बिलासपुर पुलिस हुई अलर्ट! रेड में जब्त किए 44 लाख के जेवर, हिरासत में आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
Embed widget