एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election: 'दिल्ली का दरबार नहीं कर सकता छत्तीसगढ़ का भला', अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

Amit Shah in Chhattisgarh: अमित शाह ने जनता से कहा कि रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को संवारने का काम किया और 32 प्रतिशत आरक्षण दिया. वहीं, बघेल सरकार को चावल चोर बताते हुए जनता से उन्हें हटाने की अपील की.

Chhattisgarh Election 2023 News: विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह शनिवार (2 सितंबर) को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ 'आरोप पत्र' जारी किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की अगुवाई वाली प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला. छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा, छत्तीसगढ़ को संवारने का काम रमन सिंह सरकार ने किया. उन्होंने कहा कि रमन सिंह ने आदिवासी समुदाय को 32 फीसदी आरक्षण देने का काम किया. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 'दिल्ली का दरबार' प्रदेश के लिए कुछ नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं हो रहा है, बल्कि ये प्रदेश के लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भी होगा. अमित शाह ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाता हुए कहा, इस चुनाव में जनता को ये तय करना है कि वे सीएम भूपेश बघेल की भ्रष्ट सरकार को एक और मौका देना चाहते हैं या विकास के लिए तत्पर रहने वाली बीजेपी की सरकार चुनना चाहते हैं. उन्होंने गांधी परिवार का नाम लिये बगैर कहा, 'दिल्ली का दरबार' छत्तीसगढ़ के लिए कुछ भला नहीं कर सकती है. यह सिर्फ बीजेपी कर सकती है और प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिला सकती है. 

अमित शाह ने कांग्रेस सरकार को बताया 'चावल चोर'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मैं अपने आदिवासी भाईयों को बताना चाहता हूं कि हमने छत्तीसगढ़ को बनाया और संवारा है. राहुल बाबा आपने आदिवासियों के लिए क्या किया? ये भी बता दीजिए. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने 2 फीसदी ब्याज पर किसानों को लोन दिया. इसके अलावा पूर्ववर्ती रमन सिंह सरकार ने हर घर में चावल भेजने की शुरुआत की. अमित शाह ने प्रदेश सरकार पर चावल चुराने का आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस की सरकार ने आदिवासियों का चावल चुराया है, इसलिए उठा कर फेंक दो चावल चोर सरकार को. 

दिल्ली का नहीं बनने देंगे एटीएम- अमित शाह
गृह मंत्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है. हम इसे दिल्ली का एटीएम नहीं बनने देंगे. बीजेपी सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि, उनकी सरकार ने जनजाति स्वतंत्रता सेनानियों का मूर्ति बनवाए, इसके अलावा आदिवासी को राष्ट्रपति बनाने का काम पीएम मोदी ने किया है. केंद्र द्वारा दिये जा रहे फंड को लेकर उन्होंने कहा, आदिवासियों के लिए पहले 24 हजार करोड़ की फंडिंग होती थी. मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 1 लाख 19 हजार करोड़ रुपये कर दिए हैं. शाह ने प्रदेश की बघेल सरकार पर जबानी हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस की नजर आदिवासियों की जमीन पर है और भूपेश बघेल सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: रायपुर में अमित शाह ने जारी किया 'आरोप पत्र', कांग्रेस को दी ये बड़ी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget