एक्सप्लोरर

अम्बिकापुर में भीषण गर्मी के बीच पानी की कमी से बढ़ी परेशानी, टैंकर आते ही उमड़ते हैं लोग

Ambikapur News: अम्बिकापुर के लोग इन दिनों पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे है. जिसकी बड़ी वजह जगह-जगह पाइप लिकेज होना भी है. इसके अलावा बिजली के बार-बार गुल होने से पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है.

Ambikapur Water Crisis: छतीसगढ़ के अम्बिकापुर शहर में पेयजल की समस्या बढ़ती जा रही है. सुबह-शाम सप्लाई में निर्धारित समय एक घंटा के बजाए कभी 30 मिनट तो कभी 20 मिनट ही पानी आने के कारण मांग के अनुरूप लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है. पाइप लाइन की वजह से अथवा उंचाई पर होने के चलते कुछ क्षेत्रों में पानी की समस्या स्थाई रूप से बनी हुई है. जहां टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई होती है.

पानी न आने से लोगों की बढ़ी परेशानी
वहीं पाइप लाइन से व्यवस्था के अनुरूप सप्लाई नहीं हो पाने के कारण शहर के अन्य वार्डों में भी बड़ी आबादी टैंकर पर निर्भर हो रही है. सप्लाई में कम पानी के चलते लोग टैंकर की मांग कर रहे हैं. मोहल्ले में टैंकर के पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है. कई लोग घरेलू टंकी भरने के लिए भी बकायदा शुल्क अदा कर निगम से पानी टंकी मंगा रहे हैं. गर्मी के मौसम में पेयजल सप्लाई की व्यवस्था चरमराने के साथ ही लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

नाली में कनेक्शन पाइप से भी समस्या
पाइप लाइन में जगह-जगह लिकेज होने के चलते भी कई मोहल्लों में पानी की समस्या बढ़ रही है. हालांकि नगर निगम के मैदानी अमले के द्वारा युद्ध स्तर पर पाइप लाइन की मरम्मत की जा रही है. अम्बिकापुर शहर के कई इलाके में नाली से होकर कनेक्शन पाइप लाइन बिछाए जाने के चलते जोड़ में लिकेज होने से दूषित पानी के घरो में पहुंचने की समस्या बनती है. नागरिकों का कहना है कि कनेक्शन पाइप के नाली क्रासिंग करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पाइप का जोड़ नाली में न पड़े.

बिजली गुल से रहने से भी बढ़ी परेशानी
इस संबंध में अम्बिकापुर नगर निगम के एमआईसी सदस्य और जल शाखा प्रभारी द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा कि विद्युत विभाग के द्वारा आए दिन मरम्मत और संधारण के नाम पर पांच से छह घंटे अघोषित बिजली की कटौती की जा रही है. कभी शहरी क्षेत्र तो कभी ग्रामीण क्षेत्र में बिजली घंटों गुल हो रही है.

उन्होंने कहा कि बिजली बाधा के चलते ही फिल्टर प्लांट से पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है. जिससे टंकी पर्याप्त नहीं भर पाने के कारण क्षमता और व्यवस्था के अनुरूप सप्लाई नहीं हो पा रही है. उन्होंने कहा कि निगम द्वारा अपात स्थिति के लिए जनरेटर रखा गया है. जिसका एक समय में एक से डेढ घंटे उपयोग किया जा सकता है. अधिक समय तक बिजली गुल होने से दिक्कत होती है.

यह भी पढ़ें: माओवादियों ने 10 DRG जवानों के नाम धमकी भरा पत्र किया जारी, जगह-जगह लगाए बैनर पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget