एक्सप्लोरर

Ambikapur News: अगर आपके मोबाइल पर आ रहा है ऐसा मैसेज तो हो जाएं सावधान, अकाउंट हो सकता है खाली

अगर आपके पास कोई ऐसा मैसेज आए जो आपको बिजली लाइन काटने की बात कहकर आपको सहुलियत देने की बात करें तो आप ऐसे मैसेज से सावधान हो जाएं.

Ambikapur News: आज के युग में बिजली बिल के प्रति यूनिट बढ़ती दर ने मध्यम और गरीब वर्ग के लोगों पर अतिरिक्त भार डाल दिया है. इसलिए आम उपभोक्ता बिजली बिल कम आने की हमेशा गुंजाइश तलाशता रहता है. ऐसे में अगर आपके पास कोई ऐसा मैसेज आए जो आपको बिजली लाइन काटने की बात कहकर आपको सहुलियत देने की बात करें. तो यकीनन अच्छे अच्छे लोग झांसे में आ जाते हैं. ऐसा ही इन दिनों एक वाट्सएप मैसेज के ज़रिए हो रहा है. जिसमें आपको विद्युत डिस्कनेक्ट करने की धमकी देकर फ्रॉड किया जा रहा है. 

ऐसा हो रहा है ठगी का प्रयास
अगर आपके मोबाइल के व्हाट्सएप में 10 डिजिट के नंबर से कोई मैसेज आ रहा है. तो आप सतर्क हो जाइए. क्योंकि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के नाम पर साइबर ठग आपको अपना शिकार बना रहे हैं. दरअसल पिछले दो तीन दिनों से सरगुजा समेत प्रदेश के सैकड़ों मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज आ रहा है. जिसमें अंग्रेज़ी में ये लिखा रहता है कि "आपके पिछले महीने के बिल भुगतान नहीं होने से आपकी बिजली आज रात 9:30 तक काट दी जाएगी. इसलिए आप इस नंबर पर तत्काल संपर्क करें"

इधर ऐसे मैसेज से भयभीत होकर कुछ लोग साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस जा रहे हैं और उस मैसेज के अंत में दिए नंबर पर एक एप इंस्टाल करने के निर्देश के अनुसार ऐप को डाउनलोड करते है. उसके बाद जैसे ही एप के पेमेंट मोड़ पर जाते हैं. तो साइबर ठग आपके अकाउंट से रुपये उड़ा देंते हैं. आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के विद्युत विभाग के मुताबिक़ उनकी तरफ़ से ना ही 10 डिजिट के किसी नंबर से बकाया बिल का मैसेज भेजा जाता है और ना ही बिजली एप के अलावा किसी अन्य एप के उपयोग के लिए कहा जाता है. 

अधिकारी कह रहे हैं ठगों से रहें सावधान
अम्बिकापुर विद्युत विभाग के एक्सक्युटिव इंजीनियर (EE) कुमार सत्यप्रकाश ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि साइबर ठगों द्वारा मोबाइल पर फेक मैसेज भेज कनेक्शन काटने की धमकी दे लोगों से बिजली भुगतान के नाम से ठगी की जा रही है. ऐसे लोगों से सावधान रहें. उन्होंने कहा कि दस डिजीट वाले इन फर्जी मोबाइल नंबर पर सायबर ठग विद्युत उपभोक्ताओं को मोबाइल नम्बर ले कोई ऐप या लिंक डाउनलोड करने कहते है.

जिससे उपभोक्ता ठगी का शिकार हो जाए जाते है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी अपने उपभोक्ताओं को 10 अंकों का मोबाइल नंबर पर कोई मैसेज नहीं भेजता है और ना ही 10 अंकों के नंबर पर कोई भुगतान स्वीकार किया जाता है. किसी प्रकार के संदेह के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते है.

यह भी पढ़ें:

Janjgir-Champa News: नेशनल हाईवे-49 पर हादसे के बाद तड़पते-तड़पते युवक ने तोड़ा दम, वीडियो बनाते रह गए लोग

Surguja News: सरगुजा में सामने आया अंधविश्वास का खेल, आकाशीय बिजली से झुलसी दो बच्चियों को गोबर के ढेर में गाड़ा, जानें पूरा मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget