एक्सप्लोरर

Ambikapur News: अंबिकापुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने की खुदकुशी, वार्डन निलंबित

Ambikapur Central Jail: अंबिकापुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने जेल में आत्महत्या कर ली. इसके बाद जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित सेंट्रल जेल में हत्या के आरोप में सजायाफ्ता कैदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. इस घटना से जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. प्रथम दृष्टया लापरवाही पर ड्यूटी पर तैनात एक जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है. वहीं जेल अधीक्षक का कहना है कि और भी जानकारी मिलेगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इधर परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई होनी है इसलिए मृतक के परिजनों को लेने के लिए जेल प्रबंधन द्वारा वाहन भेज दिया गया है.

2011 में हुई थी सजा

दरअसल, बलरामपुर जिले के राजपुर निवासी लुकनू पिता ननकू को हत्या के मामले में न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. इसके बाद उसे 2011 में अंबिकापुर के सेंट्रल जेल में लाया गया था. वह रविवार की रात करीब 11 वह जेल के बैरक नंबर 9 के बाथरूम में गया था. जहां उसने बाथरूम के दरवाजे पर गमछे पर फंदा बनाकर फांसी पर लटक गया. जानकारी मिलने पर रात में ही जेल अधीक्षक राजेन्द्र गायकवाड, डॉक्टर सहित मौके पर पहुंचे, तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.

सरगुजा कलेक्टर और जेल महानिदेशक को भी घटना से अवगत कराया गया. पुलिस और नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.

Chhattisgarh: डोंगरगढ़ स्टेशन के पास बड़ा हादसा, पटरी से उतरा शिवनाथ एक्सप्रेस का डब्बा, यात्रियों में मचा हड़कंप

क्या कहा जेल अधीक्षक राजेन्द्र गायकवाड ने?

जेल अधीक्षक राजेन्द्र गायकवाड ने बताया कि राजपुर का रहने वाला लुकनू आजीवन कारावास का एक बंदी था. 2011 में उसको सजा मिली थी. जो रात के लगभग 11 बजे बाथरूम की तरफ गया और वहां जाकर बाथरूम के दरवाजे में गमछे से फांसी लगाकर लटक गया. जैसे ही हमें खबर मिली तो डॉक्टर के साथ मौके पर पहुंचे और उसे देखने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.

लापरवाही पर जेल प्रहरी निलंबित

जेल अधीक्षक ने बताया कि अभिरक्षा का मामला है इसलिए न्यायिक जांच होगा. वहीं जेल में ड्यूटी करने वाले जेल वार्डन प्रवीण  को प्रथम दृष्टया लापरवाही में निलंबित कर रहे हैं और आगे भी कोई जानकारी मिलेगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. मृतक के परिजनों को लेने के लिए गाड़ी भेज दिया गया है ताकि पंचनामा और पोस्टमार्टम सामने हो.

Chhattisgarh: अग्निपथ योजना के विरोध में सुंदरकांड का पाठ, कांग्रेस विधायक ने कहा- कृषि कानून की तरह इसे भी वापस ले सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget