एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: अग्निपथ योजना के विरोध में सुंदरकांड का पाठ, कांग्रेस विधायक ने कहा- कृषि कानून की तरह इसे भी वापस ले सरकार

Congress News: छत्तीसगढ़ में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने सुंदरकांड का पाठ करवाया. बता दें कि आज राज्य में योजना के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है.

Agneepath Scheme: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का देशभर के कई राज्यों में विरोध हो रहा है. फौज में जाने के लिए सालों से तैयारी कर रहे युवा सड़कों में उतार गए हैं. योजना के विरोध में कई ट्रेन फूंक दिये गये. अब इस योजना के विरोध में कांग्रेस सड़क पर उतर आई है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोमवार को सभी 90 विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया वहीं रायपुर पश्चिम विधानसभा में सुंदरकांड का पाठ किया गया.

बीजेपी सरकार की सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड पाठ 

दरअसल रायपुर पश्चिम के विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय अग्निपथ योजना का विरोध सुंदरकांड पाठ करवा कर कर रहे है. विकास उपाध्याय के घर के बाहर मंच पर सुंदरकांड पाठ शुरू कर दिया गया. इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यक्रम शामिल हुए हैं. इस दौरान विकास उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी सरकार के सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड पाठ किया जा रहा है. केंद्र सरकार देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. आज पूरे 90 विधानसभा में कांग्रेस का सत्याग्रह हो रहा है. जिस तरह केंद्र सरकार को तीन कृषि कानून को वापस लेना पड़ा उसी तरह की तरह अग्निपथ योजना को भी केंद्र सरकार को वापस लेना होगा.

मुख्यमंत्री भी अपने विधानसभा क्षेत्र में करेंगे सत्याग्रह

वहीं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अपने विधानसभा क्षेत्र में अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन करेंगे. इसके लिए आज दोपहर 2 बजे से 4 बजे का समय निर्धारित किया गया है. मुख्यमंत्री 2 बजे तक पठन पहुंचेंगे और कांग्रेस के सत्याग्रह में शामिल होंगे. इसके अलावा पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी कोंडागांव अपने विधानसभा क्षेत्र में अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने तो देशभर के युवाओं को अग्निपथ योजना के लिए आवदेन न करने की अपील कर दी है.

विष्णुदेव साय ने कहा -देश को कमजोर करना चाहती है कांग्रेस

इधर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन ड्रामा कहा है और सेना का अपमान माना है. उन्होंने बयाना जारी कर कहा है कि कांग्रेस सेना का अपमान कर रही है. कांग्रेस का ड्रामा उसके देश विरोधी, सेना विरोधी और युवा विरोधी चरित्र को दर्शा रहा है. कांग्रेस के नेता चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ का युवा इनकी तरह अपना स्वाभिमान बेच दे. कांग्रेस देश को कमजोर करना चाहती है. वह नहीं चाहती कि देश की सेना मजबूत हो. कांग्रेस नहीं चाहती कि युवा शक्ति देश की सेवा करे. कांग्रेस नहीं चाहती कि युवाओं को सुरक्षित भविष्य मिले.

इसे भी पढ़ें:

Durg News: पूर्व सभापति-पार्षद पर अवैध वसूली को लेकर FIR दर्ज, हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Raipur News: रिम्स प्रबंधन पर लगा मानवाधिकार हनन का आरोप, छात्रों ने दर्ज कराई शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget