एक्सप्लोरर

Ambikapur: खेती का मौसम होने के कारण भूमि अधिग्रहण में आ रही दिक्कत, शुरू नहीं हो पाया NH-343 का काम

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में एनएच-343 पर गड्ढे बन आए हैं. आवाजाही में हर रोज लोगों को दिक्कत आ रही है लेकिन जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण काम रुका पड़ा है.

Ambikapur News: रामानुजगंज से अम्बिकापुर (Ambikapur) नेशनल हाईवे-343 के काम में अभी तीन-चार महीने की देरी हो सकती है. इसकी वजह यह है कि सेमरसोत राष्ट्रीय अभ्यारण्य क्षेत्र के वन विभाग द्वारा अनुमति नहीं मिली है और वहीं मुआवजा तो तय कर दिया गया है लेकिन अभी राशि का वितरण नहीं हो पाया है. बताया जा रहा है कि जनवरी 2024 से ही काम पूरी गति से शुरू हो सकेगा. इस मार्ग में अम्बिकापुर से लेकर झारखंड बॉर्डर पर रामानुजगंज के कन्हर नदी (Kanhar River) पुल तक दो भागों में 49.909 हेक्टेयर निजी भूमि अधिग्रहित (Land Acquisition) की जा रही है. जिसके लिए 63, 89, 63,940 रुपये की मुआवजा राशि 1492 प्रभावितों को दिया जाना है. 

 यह राष्ट्रीय राजमार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है जिससे यह जानलेवा बन गया है. परसा, भकुरा से पस्ता के बीच मार्ग की हालत काफी जर्जर है. जिससे आए दिन दुर्घनाएं भी हो रही हैं. केंद्र से राशि की मंजूरी मिलने पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा निर्माण की तैयारी शुरू की गई है. बताया जा रहा है कि कृषि का मौसम होने के कारण प्रभावित किसान मुआवजे की राशि में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. इसलिए काम में देरी हो रही है. 

पाढ़ी से सेमरसोत तक वन भूमि होने से देरी
सड़क के मार्ग में विशेष संरक्षित वन भूमि होने के कारण भूमि अधिग्रहण का मामला लटका हुआ है.  इसके लिए विभाग के द्वारा शासन स्तर पर पहल की जा रही है.  एनएच- 343 के इस हिस्से को छोड़कर दूसरे चरण में बड़कीमहरी से रामानुजगंज तक निर्माण होगा.

प्रथम चरण में रजपुरी खुर्द से पाढ़ी तक निर्माण
एनएच विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अम्बिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा रोड राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में प्रथम चरण में रजपुरी खुर्द से ग्राम पाढी तक सड़क का निर्माण होगा. इस मार्ग के लिए 26.939 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जा रही है इसके लिए 377 प्रभावितों को 30,36,99,494 रुपये मुआवजा दिया जाना है. इसके बाद दूसरे चरण में बढकी महरी से रामानुजगंज तक सड़क निर्माण होगा. इस मार्ग के लिए 7.497 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित होगी जिसके लिए 246 प्रभावितों को 12 करोड़ से अधिक का मुआवजा दिया जाएगा.

इस सड़क के लिए होगा अलग टेंडर
संजय नगर से रजपुरी खुर्द होते अम्बिकापुर-रामानुजगंज एनएच तक बाईपास मार्ग की भी मंजूरी केंद्र से मिली है. राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक यहां टू- लेन सड़क का निर्माण होगा, इसके लिए 26.939 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी.

ये भी पढ़ेंG20 Summit 2023: मल्लिकार्जुन खरगे को न्योता न देने पर केंद्र पर बिफरे CM बघेल, कहा- 'इंदिरा जी के समय में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget