एक्सप्लोरर

Ambikapur News: अंबिकापुर में चार साल के बच्चे को मोतियाबिंद, पहले चरण में बाएं आंख का सफल ऑपरेशन

अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम खजूरी निवासी महेश कुमार सोनवानी का चार वर्षीय बेटा प्रवास कुमार जन्मजात मोतियाबिंद से जूझ रहा था. स्वस्थ होने के बाद आज सफलतापूर्वक ऑपरेशन को अंजाम दिया गया.

Cataract Successful Operation in Ambikapur: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पहली बार चार वर्षीय मासूम के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन हुआ है. बच्चा जन्मजात मोतियाबिंद की बीमारी से जूझ रहा था. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की पहल पर नेत्र विभाग को बच्चों का ऑपरेशन करने के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए थे. अभी तक मोतियाबिंद का पता चलने पर बच्चों को ऑपरेशन के लिए रायपुर रेफर कर दिया जाता था. जरूरी उपकरण मिलने के बाद जन्मजात मोतियाबिंद का ऑपरेशन संभव हो सका. 

जन्मजात मोतियाबिंद बच्चे की पहली बार सर्जरी

अस्पताल अधीक्षक डॉ लखन सिंह ने बताया कि अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम खजूरी निवासी महेश कुमार सोनवानी का चार वर्षीय बेटा प्रवास कुमार जन्मजात मोतियाबिंद से जूझ रहा था. छोटी उम्र में बच्चा परेशानी को बयान नहीं कर पाता था. माता पिता को भी जन्मजात बीमारी का आभास नहीं हो पाया था. उम्र बढ़ने पर बच्चे को आंखों से कम दिखाई देने का पता चला. बच्चा दूर की वस्तुओं को नहीं देख पाता था. रोशनी में नजदीक से हाथों के इशारे को समझने की कोशिश करता था.

करीब एक माह पहले परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे. नेत्र रोग विभाग की एचओडी डॉ रजत टोप्पो ने बच्चे की जांच की. जांच में मासूम को जन्मजात मोतियाबिंद होने का पता चला. सर्दी, खांसी और बुखार होने की वजह से बच्चे के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा था. स्वस्थ होने के बाद आज सफलतापूर्वक ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. पहले चरण का ऑपरेशन होने के बाद बच्चा स्वस्थ है. डॉ रजत टोप्पो के नेतृत्व में डॉ संतोष एक्का, डॉ पार्थ, सिस्टर देवी, वंदना ऑपरेशन टीम का हिस्सा बने. डॉ रजत टोप्पो ने बताया कि बच्चे की दोनों आंखों में मोतियाबिंद है. पहले चरण में आज बाएं आंख का ऑपरेशन किया गया है.

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को मिली सफलता

दो माह बाद दूसरे चरण में दाहिने आंख का ऑपरेशन किया जाएगा. डॉ टोप्पो ने आगे कहा कि सरगुजा जिले में अभी तक जन्मजात मोतियाबिंद वाले 6 बच्चों को ऑपरेशन के लिए रायपुर रेफर किया जा चुका है. मेडिकल कॉलेज में जरूरी उपकरण उपलब्ध होने पर आज पहली बार चार वर्षीय बच्चे के जन्मजात मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया. उन्होंने कहा कि बतौली में जन्मजात मोतियाबिंद की बीमारी से जूझ रही आठ वर्षीय एक बच्ची की पहचान हुई है .बच्ची के परिजनों को ऑपरेशन की सूचना भेजी जा रही है. 

Chhattisgarh: हरेली के मौके पर सीएम भूपेश ने किसानों को दी ये बड़ी सौगात, अब कृषि कार्य में मिलेगा ये फायदा

गूंगे, बहरे बच्चों के लिए भी सेंटर की हुई स्थापना

मेडिकल कॉलेज के डीन रामणेश मूर्ति ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की विशेष पहल को सराहा. उन्होंने कहा कि चिकित्सा संसाधनों का लाभ अंचल के गरीब मरीजों को मिल रहा है. उन्होंने बताया कि पहली बार जन्मजात मोतियाबिंद की बीमारी से जूझ रहे बच्चे का ऑपरेशन हुआ है. गूंगे, बहरे बच्चों का इलाज करने के लिए भी सेंटर की स्थापना हुई है. कॉलेज के 15 विभागों में 48 पीजी सीट बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. अभी तक 13 विभागों का एनएमसी की टीम निरीक्षण कर चुकी है. 

Dantewada News: दंतेवाड़ा में दिखा दुनिया के सबसे छोटे प्रजाति का हिरण, सिर्फ 3 किलो है वजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget