एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: अम्बिकापुर कांग्रेस कार्यलय में चोरों ने किया हाथ साफ, भाजयुमो ने अनोखा प्रदर्शन, लगाए ये आरोप

Ambikapur Congress Office: कांग्रेस कार्यलय में हुई चोरी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है. इससे पहले भी गौरवपथ से दो बाइक गायब हो गई थी. इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए.

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सरगुजा जिला (Sarguja) मुख्यालय अम्बिकापुर में स्थित कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) में बुधवार (26 जुलाई) की रात चोरों ने धावा बोल दिया. इस दौरान चोरों ने भवन के अंदर रखे गैस सिलेंडर, शक्कर, चायपत्ती, कप, वेल्डिंग का सामान सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए. इस घटना के बाद सरकार और पुलिस प्रशासन की जमकर किरकिरी हो रही है, क्योंकि कांग्रेस राज में कांग्रेस कार्यालय (Congress Office) में चोरी हो गई. ऐसे में ये चोरी शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. 

आम ने चोरी को लेकर कहा कि सरकार के संगठन का कार्यालय ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी क्या उम्मीद करे. वहीं कांग्रेस कार्यालय में चोरी की घटना बीजेपी के लिए बैठे बिठाए मुद्दा बन गई है.  इसके बाद अम्बिकापुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. शहर में बढ़ रही चोरी के विरोध में शुक्रवार (28 जुलाई) की शाम भाजयुमो कार्यकर्ता लाठी-डंडे से लैस होकर कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) की पहरेदारी करते नजर आए. इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रैली के रूप में जागते रहो का नारा लगाया. 

कांग्रेस में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा- भाजयुमो जिला अध्यक्ष

भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. आए दिन शहर में सिलसिलेवार ढंग से चोरी हो रही है. यही नहीं अब शातिर चोर कांग्रेस कार्यालय को भी अपना निशाना बना रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है.

पुलिस कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल

गौरतलब है कि अम्बिकापुर शहर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है, जो आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है. हाल ही में शहर के गौरवपथ से दो बाइक गायब हुई हैं. इसके बाद शहर के हृदयस्थल घड़ी चौक के पास स्थित कांग्रेस कार्यालय में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. जहां 24 घंटे पुलिस की पेट्रोलिंग गाडियां दौड़ती रहती हैं. इसके बावजूद शातिर चोरों ने व्यस्त मार्ग के बगल में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया. जिसके बाद शहर के नागरिकों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष व्याप्त है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: रायपुर ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश के बाद आई बाढ़, 300 से अधिक घरों में भरा पानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget