एक्सप्लोरर

Ambikapur News: अंबिकापुर में जंगल से शहर की ओर आया भालू, छोटे बच्चे पर बोला हमला

अम्बिकापुर के संत गहिरा गुरु वार्ड, तेंदूपारा में शाम 5 बजे सबसे पहले भालू देखा गया. भालू को देखकर मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया. गलियों में भालू घूमता देख लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे.

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर शहर में देर शाम एक भालू ने जमकर धमाचौकड़ी मचाई. जंगल से भटक कर अचानक शहर के अंदर घुसे भालू ने कॉलोनियों में अफरा तफरी का माहौल पैदा कर दिया. भालू से बचने के लिए लोग इधर उधर भागने लगे. हालांकि भालू ने किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंचाई लेकिन घर के बाहर खेल रहे छोटे बच्चे पर हमला कर दिया. हमले में बच्चे के शरीर पर एक दो जगह हल्की चोट आई है. फिलहाल बच्चे की हालत ठीक है. शहर में भालू के घुसने की खबर पाकर वन विभाग की टीम पहुंची. टीम ने भालू को शहर से बाहर खदेड़ दिया. तब जाकर शहरवासियों ने राहत की सांस ली है. 

अचानक आए भालू देखकर अटकी रहीं लोगों की सांसें

अम्बिकापुर के संत गहिरा गुरु वार्ड, तेंदूपारा में शाम 5 बजे सबसे पहले भालू देखा गया. भालू को देखकर मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया. गलियों में भालू घूमता देख लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे. भालू धीरे धीरे मुख्य मार्ग की ओर आगे बढ़ गया. नारायण मूर्ति पेट्रोल पंप के पास भालू पहुंचा. घर के सामने खेल रहे बच्चे को देखकर झपट पड़ा. भालू के हमले में बच्चा मामूली जख्मी हो गया. बच्चे के गले और हाथ पर बच्चे को चोट आई है. भालू अपने आगे आने वाले सभी लोगों को दौड़ाने लगा. भालू की हरकतें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई हैं. 

Jashpur News: जशपुर में नहीं रुक रहा जंगली हाथियों का आतंक, बरामदे में सो रही महिला को कुचला, मौत

जंगल में खदेड़े जाने के बाद शहरवासियों को मिली राहत

राहत की बात रही कि भालू शहर में ज्यादा देर तक नहीं रुका. कुछ देर कूद फांदकर शहर से गांव की ओर बढ़ गया. वरना कई लोगों को नुकसान पहुंचा सकता था. शहर की हर गलियों से लोगों का आना जाना लगा रहता है. भालू परसापाली होते हुए जगदीशपुर की ओर चला गया. अम्बिकापुर वन परिक्षेत्र अधिकारी गजेंद्र दोहरे के मुताबिक भालू जंगल की ओर से आया था और वापस जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है. गजेंद्र दोहरे ने बताया कि भालू लक्ष्मीपुर की ओर से अम्बिकापुर आया था. शहर में भालू ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है. भालू शहर से काफी दूर निकल गया है. 

Goncha Festival 2022: छत्तीसगढ़ के इस शहर में बांस से बनी तोपों से दी जाती है भगवान जगन्नाथ को सलामी, जानिए कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget