एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: पंजाब में शानदार जीत के बाद AAP की छत्तीसगढ़ पर नजर, बनाई ये खास रणनीति

Chhattisgarh: पंजाब में शानदार जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी की नजर अब छत्तीसगढ़ पर है. पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने की तैयारी कर रही है.

Chhattisgarh: पंजाब में शानदार जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी की नजर अब छत्तीसगढ़ पर है. 2018 विधानसभा चुनाव में आप ने छत्तीसगढ़ में हाथ आजमाया था लेकिन कुछ खास नहीं कर पाई. यहां पर 2023 में चुनाव होना है ऐसे में आप ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है. छत्तीसगढ़ में आप का झाड़ू चलाने के लिए पार्टी ने चुनाव से पहले ही राज्य में आप को लेकर सर्वे शुरू कर दिया है. 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल के कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ में विजय यात्रा निकालने वाले है.
 
रायपुर में 21 मार्च को पंजाब विजय यात्रा
 
आम आदमी पार्टी, पंजाब में मिली जीत के बाद दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. आप की नजर खासकर कम विधानसभा सीट वाले राज्यों पर है. इसीलिए से छत्तीसगढ़ में आप के संगठन को मजबूत किया जा रहा है. आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष तेजेंद्र तोड़ेकर ने बताया कि पंजाब में बड़ी जीत हुई है. इसका जश्न मनाने के लिए छत्तीसगढ़ प्रभारी गोपाल राय होली के बाद 20 मार्च को रायपुर आएंगे. 21 मार्च को रायपुर साइंस कॉलेज ग्राउंड से रायपुर शहर में पंजाब विजय यात्रा निकाली जाएगी. इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.
 
सदस्यता अभियान भी शुरू किया
 
AAP के नेताओं ने बताया कि जिस तरह दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी फिर पंजाब की जनता ने आप पर भरोसा जताया है. अब आगामी विधानसभा चुनाव में आप पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी. छत्तीसगढ़ में 2018 में चुनाव के लिए प्रत्याशी मैदान उतरे गए थे. सीएम फेस प्रदेश कोमल हूपेंडी को बनाया गया था. यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य और जनजातियों के मामले में लगातार सक्रिय है. हमारा सदस्यता अभियान भी शुरू हो चुका है. सभी 28 जिलों में आप से लोग जुड़ रहे है.
 
आप बनेगा प्रदेश का तीसरा मोर्चा
 
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट हैं. राज्य में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है. इसके बाद बीजेपी और राज्य की क्षेत्रीय पार्टी जोगी कांग्रेस चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला बनाते है. अब आम आदमी पार्टी के सक्रिय होने पर बाकी राजनीतिक पार्टियों के सामने एक टक्कर की स्थति हो सकती है. तीसरा मोर्चा के रूप में जोगी कांग्रेस को माना जाता है. लेकिन अब आम आदमी पार्टी तीसरे मोर्चे के रूप में खुद को देख रही है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget