एक्सप्लोरर

बस्तर में सरकारी अधिकारियों और व्यापारियों के ठिकानों पर छापा, ACB और EOW की संयुक्त कार्रवाई

ACB and EOW Raid: बस्तर, सुकमा और दंतेवाड़ा में सुबह से छापेमारी चल रही है. एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम आय से अधिक संपत्ति मामले में अधिकारियों और व्यापारियों के दस्तावेज खंगाल रही है.

Chhattisgarh News: बस्तर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले में एसीबी (ACB) और ईओडब्ल्यू (EOW) की संयुक्त टीम ने छापेमारी की है. छापा सरकारी अधिकारियों और व्यापारियों के ठिकानों पर पड़ा है. रविवार तड़के आदिवासी विकास बीजापुर के सहायक आयुक्त आनंद जीत सिंह के जगदलपुर निवास और दंतेवाड़ा के सरकारी बंगले पर छापेमारी हुई. कार्रवाई की जद में आनंद जीत सिंह के रिश्तेदार भी आए. एजेंसियों ने जगदलपुर में रिश्तेदार के घर पर छापा मारा है.

तीन अलग अलग टीम ने आईएफएस अशोक कुमार पटेल के सरकारी बंगले पर दबिश दी. अशोक कुमार सुकमा जिले में डीएफओ के पद पर पदस्थ हैं. सुकमा में कोंटा संकुल समन्वयक पद पर पदस्थ शिक्षक भानु प्रताप सिंह चौहान के घर पर टीम छापेमारी करने पहुंची. छिंदगढ़ निवासी शिक्षक और पूर्व डीपीएम श्याम सुंदर उर्फ बबलू चौहान के घर पर भी टीम ने दबिश दी. सुबह से  एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम छानबीन में जुटी है.

बस्तर, सुकमा और दंतेवाड़ा में छापेमारी

बताया जा रहा है कि अधिकारियों और व्यापारियों के पास आय से अधिक संपत्ति होने की जानकारी मिली थी. सुबह ईओडब्ल्यू और एसीबी की अलग-अलग टीम ठिकानों पर सर्च करने पहुंची. जानकारी के मुताबिक पुलिस की मदद से छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है. डीएफओ अशोक कुमार पटेल को कुछ दिन पहले सरकार ने तेंदूपत्ता बोनस वितरण में गड़बड़ी करने पर निलंबित कर दिया था. बताया जा रहा है कि बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर में आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त आनंद जीत सिंह भी एसीबी की रडार पर थे.

एसीबी और EOW की संयुक्त कार्रवाई

अब ईओडब्ल्यू भी एसीबी के साथ कार्रवाई में शामिल हो गई. पहली टीम जगदलपुर के धरमपुरा स्थित मकान पर छापा मारने पहुंची. एक टीम दंतेवाड़ा के सरकारी बंगले में भी पहुंची. जगदलपुर के बैलाबाजार स्थित आनंद जीत सिंह के करीबी का मकान भी कार्रवाई की जद में है. कोंटा ब्लॉक में शिक्षक और संकुल समन्वयक पद पर पदस्थ भानु प्रताप सिंह चौहान भी एसीबी की रडार पर थे. एसीबी के पास आय से अधिक संपत्ति की जानकारी थी.

पिछले कई दिनों से टीम जानकारी जुटा रही थी. बताया जा रहा है कि भानु प्रताप चौहान छिंदगढ़ ब्लॉक निवासी श्याम सुंदर चौहान के भाई हैं. टीम ने दोनों भाइयों के घर छापेमारी की. भानु प्रताप और बबलु चौहान दोनों शिक्षक हैं. बबलू चौहान पूर्व डीपीएम भी रह चुके हैं. भानु प्रताप सिंह चौहान वर्तमान में संकुल समन्वयक हैं. फिलहाल दोनों के ठिकानों पर एसीबी की टीम छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें- ChatGPT के दौर में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ने किया कमाल, हाथ से लिखा 100 पेज का बजट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, बोरी में मिला था 11 साल की मासूम का शव
पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, बोरी में मिला था मासूम का शव
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget