एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: 517 राशन की दुकानों पर लटका ताला, पीडीएस संचालकों की हड़ताल से परेशान हुए लोग

PDS Operators Strikes: सूरजपुर जिले के राशन विक्रेता संघ ने कमीशन वृद्धि, मानदेय का प्रावधान या शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिए जाने सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया है.

Surajpur News: प्रदेश संगठन के आह्वान पर सूरजपुर जिले के राशन विक्रेता संघ ने कमीशन में वृद्धि, मानदेय का प्रावधान किए जाने या शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिए जाने सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों के हड़ताल पर चले जाने से पूरे जिले के 517 राशन दुकानों में ताले लटक जाएंगे. जिससे राशन वितरण पूरी तरह से ठप हो जाएगा और राशन कार्डधारियों को राशन नहीं मिल पाएगा. राशन विक्रेताओं के प्रमुख मांगों में ई-पास मशीन में वेबसाइट या ऐप उपलब्ध कराए जाने, खाद्यान्न में तीन प्रतिशत सुखत भंडारण किए जाने सहित अन्य मांगे शामिल हैं. 

राशन विक्रेता क्यों कर रहे हड़ताल?
राशन वितरण करने वालों का कहना है कि विगत 20 वर्षों से राशन वितरण कर्ताओं के आय में कोई वृद्धि नहीं किया गया है. जिससे प्रदेश स्तरीय आह्वान पर पूरे प्रदेश में प्रथम चरण पर एक से पांच अगस्त तक जिले के सभी राशन दुकानों को बंद किया गया है. दूसरे चरण में छह अगस्त से अनिश्चितकालीन प्रदर्शन चल रहा है. उनका यह भी कहना है कि प्रदेश सरकार राशन विक्रेताओं को बस नाम मात्र के लिए कमीशन दे रही है. जिससे उन्हें आर्थिक रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हड़ताल से सूरजपुर जिले के 517 दुकानों में ताला लग गया है. 

गरीब हितग्राहियों को दुकानों से खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा
ऐसे में गरीब हितग्राहियों को दुकानों से खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है. हड़ताली राशन विक्रेताओं का कहना है कि जब से प्रदेश बना है तब से उन्हें मात्र 30 पैसे के कमीशन में काम करना पड़ रहा है. प्रदेश बने 23 साल हो गए और प्रदेश में भाजपा और फिर कांग्रेस की सरकार बनी, लेकिन उनकी समस्याओं को किसी ने करीब से नहीं देखा और आज तक न तो कमीशन बढ़ पाया और न ही कुछ अन्य सुविधाएं प्रदान की गई. जिससे पूरे राशन विक्रेता आक्रोशित हैं.

सभी विक्रेताओं को दुकान न खोलने के सख्त निर्देश
उधर दूसरी ओर हड़ताली दुकान संचालकों ने सभी विक्रेताओं को दुकान न खोलने के सख्त निर्देश दिए हैं. दुकान खोलने की स्थिति में उक्त दुकानदार से सभी दुकान संचालकों का कमीशन दिए लेने की हिदायत दी है. प्रदर्शन में पूरे जिले के 517 दुकान के राशन विक्रेता संघ के पदाधिकारी, सदस्य व कार्यकर्ता शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: पैसेंजर ट्रेनों की अनियमितता से परेशान हैं लोग, सीएम बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget