एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: 45 से ज्यादा गायों की मौत, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह बोले- गौ हत्यारी है भूपेश बघेल की सरकार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 20 जुलाई को ही गोधन न्याय योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत 2 रुपये किलो गोबर ख़रीदा जा रहा है. ऐसे में 45 से ज़्यादा गायों की मौत पर अब राजनीति शुरू हो गई है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लॉक में 45 से अधिक गायों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक आवारा गायों को पंचायत भवन में रखा गया था. इतनी बड़ी संख्या में एक साथ गायों को रखने के कारण गायों की मौत दम घुटने से भी हो सकती है, ऐसा बिलासपुर के एसपी प्रशांत अग्रवाल ने एबीपी न्यूज़ को बताया है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 20 जुलाई को ही गोधन न्याय योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत 2 रुपये किलो गोबर ख़रीदा जा रहा है. ऐसे में 45 से ज़्यादा गायों की मौत पर अब राजनीति शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है, "गौ हत्यारी भूपेश बघेल सरकार को गोबर की चिंता है, लेकिन गोठानों की बदहाल व्यवस्थाओं से भूख व दम घुटने से मर रहीं गायों के प्रति संवेदना शून्य है. युवा आत्महत्या कर रहे हैं. क्वॉरन्टीन सेंटर में लोग मर रहे हैं. गायें मर रही हैं. हाथी मर रहे हैं. सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है."

बिलासपुर जिले के मेड़पार गांव के छोटे से पंचायत भवन में जो गाय मरी हैं, उन गायों को कचरे की तरह ठूसकर भरा गया था. आज सुबह जब गांव वालो ने गायों के चीखने की आवाज सुनी तो गौठान में उन्हें 45 से अधिक गाय मरी हुईं मिलीं. वही कुछ जिंदा गायों को गांव वालों ने बाहर निकाला. जो घायल गाय थीं, उनका इलाज किया गया, जबकि मरी गायों का पोस्टमार्टम कर उन्हें दफ़ना दिया गया.

छत्तीसगढ में भूपेश बघेल सरकार ने नरवा ,गरूवा घुरवां, बाड़ी योजना शुरू की थी, जिसमें हर गांव में एक गौठान का निर्माण होना था. जहां आवारा मवेशियों के साथ ग्रामीणों की गायों को भी रखा जाता है, लेकिन मेड़पार गांव में गौठान की जगह पंचायत भवन में ही गायों को ठूस दिया गया था. जिसकी वजह से गायों की मौत हुई है. उधर छत्तीसगढ़ सरकार में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने इस मामले में जवाब देते हुए कहा है कि अधिकारियों को मौक़े पर भेजा गया. जांच करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा दोषियों पर एफआईआर करने के भी बिलासपुर कलेक्टर को निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: CM शिवराज सिंह चौहान हुए कोरोना पॉजिटिव, इन मंत्रियों को सौंपा कामकाज  जानिए देश में कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल अभी तक किस-किस जगह हुआ है 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
हिमाचल को नई EV बसों की सौगात, CM सुक्खू ने BJP को घेरा
हिमाचल को नई EV बसों की सौगात, CM सुक्खू ने BJP को घेरा

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget