एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: वन विभाग ने की बड़ी कार्यवाही, अवैध लकड़ी समेत 85 लाख का माल जब्त

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लाखों की लकड़ी की तस्करी करते हुए दो लोगों को पकड़ा है. विभाग ने इनसे 85 लाख का माल जब्त किया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) के वनमंत्री मोहम्मद अकबर(Mohammad Akbar) के निर्देश पर लगातार अवैध प्रतिबंधित लकड़ियों की कटाई और तस्करी करने वालो कार्यवाही की जा रही है. इस क्रम में बिलासपुर वन विभाग(Bilaspur Forest Department) ने बड़ी कार्यवाही की है. वन विभाग ने भारी मात्रा में साल की लकड़ियों के तस्करी(Smuggling) के आरोप दो लोगो को पकड़ा है. विभाग ने इनके पास से अवैध लकड़ी समेत 85 लाख का माल जप्त किया है. 
 
दरअसल वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर वन विभाग द्वारा लकड़ियों के अवैध परिवहन और कटाई पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है. बिलासपुर वन मंडल की टीम द्वारा भारी मात्रा में साल लकड़ी का अवैध रूप से बिहार के पटना परिवहन करते पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की गई है. वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत के निर्देश पर वन विभाग के संयुक्त दल ने एक साथ बेलग़हना रेंज अंतर्गत भेलवाटिकरी के पास 16 चक्का टाटा वाहन में ताज़ा गीला साल (सरई) 10 नग लकड़ी भरा हुआ एवं 1 नग हाईड्रा मशीन को जप्त किया गया.
 
साल की लकड़ी समेत 85 लाख माल जप्त
मौके पर लगभग 30 नग लकड़ी अवैध कटाई कर संग्रहण कर रखा हुआ लावारिश हालात में मिला. जप्त वाहन 16 चक्का वाहन की अनुमानित क़ीमत 50 लाख रूपए, जप्त लकड़ी की क़ीमत 20 लाख रूपए एवं हाईड्रा मशीन की क़ीमत 15 लाख रूपए हैं. जप्त वाहन, हाईड्रा मशीन एवं वनोपज की कुल क़ीमत 85 लाख रूपए आंकी गई. वन विभाग अब इस मामले की जांच में जुट गया है विभाग जप्त लकड़ी का माप-जोख कर रहे हैं.
 
भारतीय वन अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही
वन विभाग के टीम ने मौके पर लकड़ी के संबंध में कोई वैध कागजात की माँग की गई लेकिन कोई कागजात नहीं दिखाने विभाग दोनों आरोपियों पर भारतीय वन अधिनियम, छत्तीसगढ़ अभिवहन नियम, छत्तीसगढ़ ब्यापार विनीयमन अधिनियम, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकेश कुमार निवासी खैरा पोस्ट उसरी थाना मेंहदिया जिला अलवर (बिहार), भोला कुमार निवासी बेलसार, जिला अलवर (बिहार) के ऊपर वन अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं.
 
बिलासपुर डीएफओ के निर्देश की गई कार्यवाही
डीएफओ बिलासपुर कुमार निशांत को मुखबिर से सूचना मिला की भारी मात्रा मे साल लकड़ी का अवैध रूप से अन्य राज्य बिहार पटना परिवहन किया जा रहा हैं. सूचना मिलते ही वनमण्डलाधिकारी कुमार निशांत द्वारा वन अमला उड़नदस्ता बिलासपुर, बेलग़हना के वन कर्मीयों विगत 5 से 6 दिनों तक लगातार गश्त करने का निर्देशित किया गया. उड़नदस्ता दल एवं बेलगहना रेंज के स्टाफ लगातार रात में गस्त कर रहे हैं इसी दरमियान विभाग को सूचना मिली कि कुछ लोग बड़े ट्रक में अवैध लकड़ी की तस्करी कर रहे हैं जिस पर तत्काल वन विभाग मौके पर पहुंची.  
 
वन विभाग को देख मुख्य तस्कर हुवे फरार
वन विभाग की टीम ने लकड़ी के संबंध में वाहन चालक मुकेश कुमार से पूछताछ करने पर वाहन चालक द्वारा बताया गया की लकड़ी कटाई, लकड़ी परिवहन के संबंध में मेरे पास कोई वैध कागजात नहीं हैं. वाहन चालक ने बताया की वह बिहार से चावल लेकर राजनांदगाव आया हुआ था तो रायपुर ट्रांसपोर्ट नगर के ट्रांसपोर्टर द्वारा मुझे बेलग़हना के भेलवाटिकरी में यहां लाकर लकड़ी को लोड करा रहे हैं. वन विभाग की टीम को देख कर लकड़ी मालिक और लकड़ी लोड कराने वाला व्यक्ति फरार हो गया. जिसकी तलाश जारी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget