एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़: बस्तर से शुरू होगा CM अरविंद केजरीवाल का 'मिशन इलेक्शन', 10वीं गारंटी का कर सकते हैं एलान

Bastar: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान आज को बस्तर दौरे पर हैं, जहां दोनों ही मुख्यमंत्री चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और आप की 10वीं गारंटी की घोषणा करेंगे.

Chhattisgarh News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर प्रवास पर पहुंच रहे हैं. यहां दोनों मुख्यमंत्री जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे. इस सभा के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे बस्तर संभाग से 50 हजार से ज्यादा भीड़ जुटाने का दावा किया है. अपने तय कार्यक्रम के अनुसार दोनों ही मुख्यमंत्री दिल्ली से विशेष विमान से करीब दोपहर 2:30 बजे जगदलपुर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद सीधे लालबाग सभा स्थल में आम सभा को संबोधित करेंगे.

वहीं दोनों ही मुख्यमंत्री के बस्तर प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम किए गए हैं. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस सभा स्थल से अपनी 10वीं गारंटी की घोषणा करेंगे. अब तक उन्होंने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और रायपुर में चुनावी घोषणा करते हुए 9 गारंटी देने का वादा किया था. वहीं शनिवार को बस्तर में किसानों और बस्तरवासियों के लिए 10वीं गारंटी की घोषणा करने की बात कही जा रही है.

10वीं गारंटी की हो सकती है घोषणा

बता दें कि यहां कहा जाता है कि, छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का रास्ता बस्तर से ही होकर गुजरता है. यही वजह है कि बीजेपी ने अपने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत बस्तर से ही की है. वहीं कांग्रेस ने भी संभागीय स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत भी बस्तर से ही की थी. अब आम आदमी पार्टी भी जगदलपुर में शनिवार को विशाल आम सभा कर रही है. जिसमें खुद आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंच रहे हैं. दोनों ही मुख्यमंत्री के पहली बार बस्तर प्रवास को देखते हुए आम आदमी पार्टी सभा में 50 हजार से ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारी में लगी हुई है.

तीन बजे होगी आम सभा 

बस्तर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में दोपहर तीन बजे आम सभा होनी है, जहां दोनों ही मुख्यमंत्री बस्तरवासियों को संबोधित करेंगे. वहीं आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा तीन दिन पहले से ही बस्तर पहुंचकर तैयारी में जुट गए हैं. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बस्तर में 10वीं गारंटी की घोषणा करेंगे. अब तक उन्होंने बिलासपुर और रायपुर में 9 गारंटी देने की घोषणा की थी. वहीं बस्तर में 10वीं गारंटी देने की घोषणा करेंगे, जिसमें किसानों और बस्तरवासियों के हित से जुड़ी गारंटी होगी. कोशिश की जा रही है कि बिलासपुर और रायपुर से ज्यादा भीड़ बस्तर की सभा में जुटाई जा सके.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इधर दोनों ही मुख्यमंत्री के बस्तर प्रवास को देखते हुए बस्तर पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस और सर्किट हाउस से लालबाग सभास्थल तक सैकड़ों जवानों की तैनाती की जा रही है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से जिले के सीमावर्ती इलाकों में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. वहीं पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि बस्तर में आम सभा के बाद आने वाले कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी अपनी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर सकती है. वहीं पहली प्रत्याशियों की लिस्ट में बस्तर संभाग के नारायणपुर, भानुप्रतापपुर, दंतेवाड़ा सीट में अपनी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गयी है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: वजन त्योहार में जांजागीर-चांपा में मिले 7439 बच्चे कुपोषित, चौंकाने वाले हैं आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget