एक्सप्लोरर

Bihar News: बांका में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

Banka News: मामला रजौन थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान चकरोशन ग्राम निवासी पप्पू यादव के पुत्र 28 वर्षीय सौरभ कुमार यादव के रूप में हुई है.

बांका: जिले के रजौन थाना क्षेत्र के चकरोशन गांव के युवक की मोबाइल चोरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या (Banka News) कर दी गई है. मृतक की पहचान चकरोशन ग्राम निवासी पप्पू यादव के पुत्र 28 वर्षीय सौरभ कुमार यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. घटना की सूचना पर मौके पर रजौन थाना की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया. वहीं, इस मामले को लेकर रजौन थाने की पुलिस एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी के गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है.

'गांव के लोग सौरभ को बुलाकर उसे अपने साथ ले गए'

मृतक के परिजनों ने बताया है कि पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने विश्वकर्मा पूजा के दिन उनके पुत्र सौरभ पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया था. जिसको लेकर उसके साथ मारपीट की गई थी. शुक्रवार की देर संध्या गांव के महेश यादव, दिनेश यादव, बबलू कुमार, डब्लू कुमार आदि ने गायब हुए मोबाइल के मामले में पंचायती करने के नाम पर उसके पुत्र को ले गए, जिसके बाद उसका पुत्र घर लौटकर वापस नहीं आया, काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर जब उन लोगों से पूछताछ की गई तो बताया कि वह आधा घंटा पहले ही चला गया है. वहीं, शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने भागलपुर-हंसडीहा रेल खंड पर चकरोशन गांव के समीप क्षत-विक्षत अवस्था में सौरभ का शव पड़ा पाया. इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी

मामले की जानकारी मृतक के परिजनों ने रजौन थाने को दी. जानकारी के अनुसार सौरभ कुमार यादव दिल्ली में मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करता था. हाल फिलहाल ही वह घर आया था. वहीं, इस मामले को लेकर रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की मां के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढे़ं: Bihar News: सोशल मीडिया पर PM व देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक धराया, मुजफ्फरपुर में हुई गिरफ्तारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget