एक्सप्लोरर

'राजनीति में आएंगे, हरनौत से लड़ेंगे', निशांत के चाचा का दावा, कहा- '2 लोग बना रहे CM नीतीश पर प्रेशर'

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हरनौत के कल्याण बिगहा के रहने वाले हैं. गांव के रहने वाले अवधेश कुमार सिंह ने एबीपी लाइव से बातचीत की है. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Nitish Kumar Son Nishant Kumar: चुनावी वर्ष में चर्चा तेज है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री होने वाली है. संकेत तो मिल रहे हैं लेकिन अभी ना तो इस पर नीतीश कुमार ने खुलकर बोला है और ना ही निशांत कुमार इस पर कुछ कह रहे हैं. जेडीयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर और सीएम आवास में होली समारोह के बाद जो तस्वीर निकलकर सामने आई उससे बहुत कुछ अंदाजा लगाया जा रहा है लेकिन खुलकर कोई नहीं बोल रहा है. इस बीच नीतीश कुमार के पैतृक गांव में पड़ोस के रहने वाले अवधेश कुमार सिंह और निशांत कुमार के पड़ोसी चाचा ने बड़ा दावा किया है. एबीपी लाइव से उन्होंने कहा कि इस बार तो निशांत कुमार राजनीति में जरूर आएंगे. फाइनल हो गया है. हरनौत विधानसभा से चुनाव भी लड़ेंगे. 

अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि जेडीयू को संभालना है तो उनको अब आना ही है और इस बात को अब निशांत भी समझने लगे हैं. कल्याण बिगहा में रहने वाले अवधेश कुमार सिंह का घर मुख्यमंत्री के घर से थोड़ी दूरी पर है. निशांत के पड़ोसी चाचा लगते हैं. सीएम आवास में इनका हमेशा आना-जाना लगा रहता है. कहा जाए तो गांव की हर बात को लेकर यह मुख्यमंत्री के पास पहुंचते हैं. 

'हम लोग जबरदस्ती लाएंगे… यह फाइनल'

एबीपी लाइव से आगे अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि कई सालों बाद इस बार सीएम आवास में होली मिलन समारोह हुआ था. 25 से 30 लोग गांव से भी गए थे. इस बार निशांत ने सबको रंग लगाया. पूछा गया कि निशांत कुमार राजनीति में आएंगे कि नहीं तो पहले वे खुलकर नहीं बोले, सिर्फ इतना कहा कि चर्चा हो रही है, लगता है आएंगे. कहा गया कि नीतीश कुमार कुछ नहीं बोल रहे हैं तो इस पर कहा कि हर हाल में इस बार निशांत राजनीति में आएंगे. निशांत को हम लोग जबरदस्ती राजनीति में लाएंगे. यह बात फाइनल हो गई है कि उनको इस बार राजनीति में आना है. हरनौत विधानसभा से चुनाव भी लड़ना है. इस चीज को वह समझ रहे हैं कि जनता दल यूनाइटेड उनके नहीं आने से बिखड़ जाएगा.

अवधेश सिंह कहते हैं कि हम बराबर सीएम आवास जाते रहते हैं. उन्होंने नाम लेते हुए कहा कि संजय झा और विजय चौधरी यह लोग भी हमेशा मुख्यमंत्री को प्रेशर दे रहे हैं कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए. उनके नाम पर सबकी सहमति बनी हुई है. होली मिलन समारोह के दिन निशांत कुमार गांव के सभी लोगों से मिले. वह सभी को पहचानते हैं. बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. जो छोटे थे उनसे गले मिले. 

यह भी पढ़ें- निशांत को लेकर JDU में विरोध शुरू! CM नीतीश कुमार के इस नेता ने कहा- 'मेरी इच्छा…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget