एक्सप्लोरर

Weather Report: सावधान! रोहतास से सीवान समेत इन 5 जिलों में आज भारी बारिश के आसार, IMD का अलर्ट

Bihar Weather Update: सोमवार को राज्य का औसत तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रहा. पटना मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक कटिहार में 84.6 मिलीमीटर बारिश हुई है.

Weather News Today 13 August 2024: बिहार में हो रही बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. कल बुधवार (14 अगस्त) से अगले 4 दिनों तक पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश के साथ मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने वाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र का यह पूर्वानुमान है. बीते सोमवार को मौसम कुछ कमजोर रहा. खासकर दक्षिण बिहार में तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस भरी गर्मी रही. आज (मंगलवार) के मौसम की बात करें तो पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार आज ज्यादातर जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के आसार हैं. पांच जिलों में कुछ-कुछ जगहों पर भारी वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. इनमें गोपालगंज, सीवान, बक्सर, कैमूर और रोहतास शामिल है. वहीं उत्तर और दक्षिण के पूर्वी इलाके में भी वज्रपात के साथ मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना बन रही है. राजधानी पटना सहित मध्य इलाके में आज मानसून बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं रहेगा.

कटिहार में सबसे अधिक हुई बारिश

बीते सोमवार को सभी जिलों में हल्की या बहुत हल्की वर्षा हुई है. पटना मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक कटिहार में 84.6 मिलीमीटर बारिश हुई है. इसके बाद सीतामढ़ी में 75.8 मिलीमीटर और नवादा में 74.2 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई है. जमुई में 61 मिलीमीटर, बक्सर में 55.6, पूर्णिया में 55.2, मुजफ्फरपुर में 54.2, शेखपुरा में 52.2, मधुबनी में 50.02, लखीसराय में 49.2, भागलपुर में 45.6 और गया में 43.5 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा हुई है. सीवान, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद में भी मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज हुई जबकि पटना के पश्चिमी इलाके में भी बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई है.

पटना में 34.6 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

सोमवार को पटना सहित कई जिलों में उमस भरी गर्मी रही. राजधानी पटना में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रहा. सबसे अधिक अरवल में 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. सबसे कम अधिकतम तापमान किशनगंज में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार को राज्य का औसत तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रहा. आज मंगलवार को तापमान में कोई विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं. 

यह भी पढ़ें- Bihar CM Nitish Kumar: बिहार में वक्फ बोर्ड की जमीन को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, शुरू होंगे ये निर्माण कार्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget