एक्सप्लोरर

VIDEO VIRAL: आरा में हथियारबंद गुंडों की दबंगई, पिस्टल भिड़ाकर बोले- 'अभी के अभी ठोक देम'

Bihar Crime: दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो सहार थाना क्षेत्र के बरूही गांव का है और जमीन विवाद से जुड़ा मामला है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलते ही कार्रवाई होगी.

आराः बिहार में आए दिन आपराधिक मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. मामला बिहार के भोजपुर जिले का है जहां हथियार के बल पर दबंगों की गुंडई देखी गई. गुंडई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ बदमाश पिस्टल भिड़ाकर एक शख्स को गोली मारने की धमकी दे रहे हैं. मामला भोजपुर जिले के सहार थाना का बताया जा रहा है.

वीडियो के आधार पर जांच कर होगी कार्रवाई

दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो सहार थाना क्षेत्र के बरूही गांव का है. वीडियो में कुछ बदमाश यह कहते रहे हैं, 'अभी के अभी ठोक देम, मार के लाश गिरा देम'. कुछ व्यक्ति लाठी-डंडे के साथ भी दिख रहे हैं जो गाली-गलौज कर रहे हैं. वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है.

यह पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. दरअसल, बरूही गांव के महाराज प्रसाद अपनी पुस्तैनी जमीन पर मकान बना रहे हैं, जिसका रकबा 38 डिसमिल है. यह जमीन उनकी पत्नी लालमुनी देवी ने अपने ससुर शिवनाथ साह से बैय करा लिया था. उसी जमीन पर ये लोग मकान बना रहे हैं, जो गांव के ही कुछ दबंगों की आंख में गड़ रहा है. दबंगों ने हथियार के बल पर निर्माण को रोक दिया है.

डर के मारे काम को कराया गया बंद

इस घटना के संबंध में पीड़ित लालमुनी देवी के बेटे सुमित कुमार ने बताया कि इसी सप्ताह वह लोग अपना नए घर का निर्माण करवा थे कि इसी बीच गांव के ही रासबिहारी राय और योगेन्द्र राय के पुत्र अनिल राय और अरूण राय निर्माण

स्थल पर हथियार के साथ आ धमके और काम बंद कराने के लिए मजदूरों और उन्हें गालियां देने लगे. जब उसके पिता महाराज प्रसाद ने विरोध किया तो उन लोगों ने पिस्टल निकाल लिया और जान मारने की धमकी देने लगे. साथ ही काम कराने के बदले में भारी भरकम रकम रंगदारी के तौर पर देने की मांग करने लगे. जान माल की डर से पिता ने काम बंद करा दिया.

सुमित ने बताया कि दबंगों के खिलाफ उन लोगों ने सहार थाना और स्थानीय सर्किल अफसर को भी जानकारी दी लेकिन दोनों ने पिस्टल लहरा रहे दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार कर दिया. थाने में सुनवाई नहीं के बाद महाराज प्रसाद ने धमकी देने वालों के खिलाफ आरा के डीएसपी को एक आवेदन देकर अपने जान माल की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है.

आवेदन मिलते ही की जाएगी कार्रवाई

सहार के थानाध्यक्ष ने बताया कि ये मामला उनके संज्ञान में आया है. उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो थोड़े दिन पहले का है. जब वो इस थाने के प्रभारी नहीं थे. हालांकि मामला उनके ही थाना क्षेत्र का है. इसलिए वे कार्रवाई में जुटे हैं. उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को उन्होंने थाने पर बुलाया है. आवेदन मिलते ही विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

यह भा पढ़ें- 

Bihar Crime: बंदूक की नोक पर CSP संचालक से दो लाख और मोबाइल की लूट, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget