एक्सप्लोरर

Mukesh Sahani: 'मेरे साथ भाजपा ने...', बक्सर में खूब गरजे मुकेश सहनी, लोगों से कर दी ये बड़ी अपील

Bihar Politics: मुकेश सहनी मंगलवार को निषाद संकल्प यात्रा 3.0 के तहत बक्सर पहुंचे थे. यहां बीजेपी पर हमला किया. कहा कि लोग मुझसे डरते हैं, इसलिए रोकते हैं.

Mukesh Sahani Nishad Sankalp Yatra: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए बड़ा बयान दिया है. मंगलवार (19 नवंबर) को मुकेश सहनी निषाद संकल्प यात्रा 3.0 के तहत बक्सर पहुंचे थे. इस दौरान वे बक्सर में खूब गरजे. उन्होंने कहा कि हम लोग तेजी से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन हमें रोका गया. अगर जब कोई रोके तो समझिए कि आप अच्छा काम कर रहे हैं. मेरे साथ भाजपा ने भी ऐसा ही किया.

बक्सर पहुंचे मुकेश सहनी का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान सहनी ने एसएस पैलेस हॉल में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोर देकर कहा कि हम अपने समाज के अधिकार और मान-सम्मान की लड़ाई 10 वर्षों से लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अक्सर लोग जब आगे बढ़ जाते हैं तो वे पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं. लाखों लोगों में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने समाज और जाति को कभी नहीं भूलते. आज मैं मुंबई जैसे जीवन को छोड़कर समाज की लड़ाई लड़ रहा हूं.

लोगों से की अपील- 'हमें संघर्ष करना होगा'

मुकेश सहनी ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी हार नहीं मानी. यह जरूर है कि अपने संघर्ष की बदौलत और आपके समर्थन के बाद अपना स्थान बनाया है. हालांकि अभी मुकाम पर पहुंचना शेष है. सहनी ने कहा कि हमारे विधायकों को खरीद लिया गया. लोग मुझसे डरते हैं, इसलिए रोकते हैं. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें संघर्ष करना होगा. हमने समाज के अधिकार के लिए मेहनत की है और पसीना बहाया है.

'इंडिया गठबंधन की सरकार बनाना मकसद'

मुकेश सहनी ने कहा कि हम लोग इंडिया गठबंधन के साथ मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं. हमारा मकसद इंडिया गठबंधन की सरकार बनाना है. कहा कि अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो कोई पिछड़ा का बेटा उपमुख्यमंत्री बनेगा.

यह भी पढ़ें- Sonepur Mela 2024: जमीन सर्वे के बीच बड़ी पहल, सोनपुर मेले में निकलवाएं नक्शा, कितना पैसा लगेगा? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget