एक्सप्लोरर

Yogi Adityanath News: CM योगी ने यूपी के माफिया राज से लेकर RJD तक की बखिया उधेड़ी, पहुंचे थे नवादा

Bihar Lok Sabha Elections: नवादा पहुंचे यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने मगही भाषा में भाषण की शुरूआत करते हुए लोगों का अभिवादन किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला,

Yogi Adityanath: बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के डीही आहर मैदान फतेहपुर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोवार को चुनावी सभा को संबोधित किया, वे बीजेपी प्रत्याशी विवेक ठाकुर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. सीएम आदित्यनाथ ने मगही भाषा में भाषण की शुरूआत करते हुए लोगों का अभिवादन किया. अपने भाषण में सीएम आदित्यनाथ राजद-कांग्रेस पर हमलावर रहे. उन्होंने कहा कि पांच सौ वर्षों बाद अयोध्याधाम में प्रभु रामलला विराजमान हो गए हैं, वे लोग (राजद-कांग्रेस) रहते तो कभी यह काम नहीं होता. आरजेडी व उनके सहयोगी दल तमंचे लहराने वाले लोग हैं. इन्हें डिजिटल इंडिया से क्या मतलब है. भाजपा डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार कर रही है. 

मोदी के विजन के अनुरुप विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आगे बढ़ना है. यूपी में माफिया व अपराधियों का राम नाम सत्य किया है. कई जेल-जहन्नुम चले गए. यह काम भाजपा ही कर सकती है. 

जेपी और कर्पूरी को याद किए सीएम योगी 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नवादा देश के लोकतंत्र को बचाने वाले जेपी की कर्मभूमि है. कर्पूरी की पावन धरा है. बिहार संविधान सभा के अध्यक्ष राजेंद्र बाबू से लेकर बिहार केशरी को इसी धरती ने दिया, इसलिए इस धरती को नमन करता हूं. दस वर्षों में भारत बदला है, दुनिया में भारत को सम्मान मिला है. भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं.  नक्सलवाद व आतंकवाद की समस्या का समाधान हुआ है. जम्मू कश्मीर में शेष भारत का नागरिक जमीन नहीं खरीद सकते थे. 370 हटाकर कश्मीर को मुख्य धारा से जोड़ा गया. आतंकवाद की ताबूत पर अंतिम कील ठोंकने का काम किया गया. 

केंद्र की गिनाई उपलब्धियां

यूपी के सीएम ने कहा कि देश में विकास के बड़े काम हो रहे हैं. हाईवे, एयरपोर्ट, रेलवे के काम हो रहे हैं. 2014 के पहले लोग भूखे मरते थे, किसान आत्महत्या करता था, नौजवान पलायन करता था और महिलाओं के पास आजीविका का साधन नहीं था. अब भारत बदल गया है. कई गरीब कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. 80 करोड़ लोग फ्री में राशन का लाभ ले रहे हैं. आयुष्मान भारत का लाभ मिल रहा है. जन-धन खाते खोले गए, ताकि पैसे सीधे अकाउंट में जाए, दलाल डकैती नहीं डाल पाए. पीएम किसान समृद्धि का लाभ, 12 करोड़ घरों में शौचालय, 10 करोड़ को उज्जवला के तहत फ्री सिलेंडर, पक्का मकान समेत गरीब कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है. 

4 करोड़ को फ्री में आवास दिया. संकल्प पत्र में तीन करोड़ और आवास गरीबों को देने की बात कही गई. ढाई करोड़ घरों में बिजली का उजियारा किया गया. बीजेपी जो कहती है, वह कर दिखाती है और यही मोदी की गारंटी है.

ये भी पढ़ें: Bihar Lok Sabha Elections: 'बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख नौकरी...', सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget