एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: आरके सिंह आरा से लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव, केंद्रीय मंत्री बोले- 'कोई मेरे बारे में…'

RK Singh: इस बार 2024 में चर्चा है कि भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह भाजपा के टिकट पर आरा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. आरके सिंह ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में बयान दिया है.

पटना: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह (RK Singh) ने दावा किया है कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव बिहार के आरा विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे. रविवार (24 सितंबर) को केंद्रीय मंत्री राजकीय अतिथिशाला में पत्रकारों से बात कर रहे थे. आरके सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ही इस बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे. पीएम पद की कोई वैकेंसी नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि कहां तक बेमेल गठबंधन कारगर होगा यह तो वक्त बताएगा.

पूर्व आईएएस अधिकारी सिंह ने 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री बने. इससे पहले वह केंद्रीय गृह सचिव थे. उन्होंने 2019 में फिर से उसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री बने रहे, लेकिन इस बार 2024 में चर्चा है कि भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह भाजपा के टिकट पर आरा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

आरके सिंह बोले- मुझे राज्यपाल का पद नहीं मिलने वाला

आरके सिंह ने कहा, "कोई और मेरे लिए निर्णय कैसे ले सकता है? मैं अपने लिए खुद निर्णय लूंगा. यदि कोई मेरे बारे में किसी राज्य का राज्यपाल बनने की अफवाह फैलाता है, तो मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मुझे राज्यपाल का पद नहीं मिलने वाला है. 'मैं यहां हूं और आरा निर्वाचन क्षेत्र से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ूंगा.''

पत्रकारों से बातचीत में एनडीए के खिलाफ 2024 के लिए तैयारी कर रहे इंडिया गठबंधन पर भी आरके सिंह ने हमला बोला. कहा कि विपक्ष की सभी पार्टियों के बीच सीटों को लेकर ही सिरफुटौव्वल की स्थिति है. कोई एक-दूसरे को नेता मानने को तैयार नहीं है. पहले जेडीयू नेता को संयोजक बनाया जाना था. अब चार-पांच संयोजक बनाने की बात हो रही है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हम ऊर्जा के क्षेत्र में सरप्लस उत्पादन कर रहे हैं.

इनपुट: आईएएनएस से भी

यह भी पढ़ें- Bihar Niyojit Teachers: विजय सिन्हा ने नियोजित शिक्षकों के मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर उठाए सवाल, कहा- चुप्पी रहस्यमयी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget