एक्सप्लोरर

ललन सिंह का अरविंद केजरीवाल के बयान पर पलटवार, दिल्ली चुनाव के रिजल्ट से पहले कह दी ये बड़ी बात

Bihar News: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ अपमानित करने वाला बयान दिया है. दिल्ली अरविंद केजरीवाल की जागीर नहीं है.

Bihar News: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के बयान पर पलटवार किया है. दिल्ली में शुक्रवार (10 जनवरी, 2025) को ललन सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कल चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने प्रेस से जो कुछ कहा है उससे वे बेनकाब हो गए हैं. वे हताशा में इस तरह का बयान दे रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि इस बार वे हार रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा दिल्ली अरविंद केजरीवाल की जागीर नहीं है. दिल्ली देश की राजधानी है. 

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने आगे कहा कि जब एक तरफ जब जेपी नड्डा रोहिंग्या का सवाल उठाते हैं तो वे (अरविंद केजरीवाल) उसके साथ पूर्वांचल को जोड़ते हैं और दूसरी तरफ वे बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ अपमानित करने वाला बयान देते हैं. बिहार और यूपी के लोग अपने सम्मान और स्वाभिमान के लिए जीते हैं और इस बार के चुनाव में बिहार और यूपी के लोग उन्हें जवाब देंगे. 

'उनका पूर्वांचल से कोई मतलब नहीं है'

उन्होंने आगे कहा कि कोरोना काल में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि बिहार के लोग 500 रुपये का टिकट कटाकर दिल्ली आते हैं और और 5 लाख का फ्री इलाज करवाकर चले जाते हैं. कोरोना काल में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को केजरीवाल कुछ खिला तो सके नहीं सबको ले जाकर नोएडा के बॉर्डर पर छोड़ दिया. अब उन्होंने जो बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को जो कुछ भी कहा है ये साफ दर्शाता है कि उनका पूर्वांचल से कोई मतलब नहीं है.

'केजरीवाल के खाने और दिखाने के दांत अलग'

ललन सिंह ने कहा कि उनके (केजरीवाल) खाने और दिखाने के दांत अलग हैं. खाने वाला दांत ये है कि किसी तरह सत्ता में काबिज रहो, सत्ता भोज करो, दूसरी तरफ उनका जो दिखाने वाला दांत है वो साफ हो गया है जो कोरोना काल में उन्होंने बिहार, उत्तरप्रदेश और पूर्वांचल के लोगों के बारे में कहा. कल जो कहा उससे साफ हो गया कि उनका किसी भी पूर्वांचली या दिल्लीवासी से कोई लेना देना नहीं हैं. उनका लेना-देना सिर्फ किसी तरह सत्ता में आने और कमाई करने से है.

यह भी पढ़ें: 26 जिलों में CCTV से कटेगा वाहन का चालान, PU में बनेगा नया छात्रावास, कैबिनेट में 55 एजेंडों पर मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget