एक्सप्लोरर

Neeraj Bablu Statement: मदरसों में दी जाती है देशद्रोह की 'ट्रेनिंग'! CM नीतीश के मंत्री नीरज बबलू का अटपटा बयान, पढ़ें क्या कहा

नीरज बबलू ने कहा, " जो मौलवी-पादरी होते हैं, वे देश के खिलाफ बच्चों को समझाते रहते हैं. ये गलत है. इसकी जांच की जरूरत हो तो जांच भी करा लेनी चाहिए. मदरसा के एजुकेशन सिस्टम को सही करना जरूरी है."

पटना: बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी (BJP) के नेता नीरज कुमार बबलू (Neeraj Kumar Bablu) ने असम सरकार के फैसले को समर्थन दिया है. उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, " असम की बीजेपी सरकार ने सराहनीय काम किया है. मदरसों में सभी तरह की पढ़ाई होनी चाहिए. राज्य में चल रहे सभी मदरसों को सरकारी स्कूल में बदलने का फैसला सही है." उन्होंने कहा, " मदरसों में पढ़ाई के लिए फंड तो राज्य सरकार की ओर से ही जाता है, लेकिन लगभग सभी मदरसों में अपने मन मुताबिक पढ़ाई कराई जाती है. वहां ना तो हिंदुस्तान के हिसाब से पढ़ाया जाता है. ना पढ़ाई की तरह पढ़ाई कराई जाती है."

बच्चों के दिमाग में डाली जाती है गलत बात

उन्होंने कहा," मदरसों में  हिंदुस्तान के खिलाफ बताया जाता है. बच्चों के दिमाग में डाला जाता है कि यह देश उनका नहीं है, यहां हम लोगों को परेशानी होती है. शिक्षकों द्वारा बच्चों के दिमाग में इस तरह की बातें भर दीं जाती हैं. ऐसे में निश्चित रूप से इसको सही करने की आवश्यकता है. जो आम स्कूलों में पढ़ाया जाता है, वही मदरसे में भी पढ़ाया जाना चाहिए. स्कूलों में धर्म के बारे में पढ़ाई होनी चाहिए और सभी स्कूलों में होती भी है."

बिहार में बड़ी लूट: पटना, छपरा के बाद अब गोपालगंज में स्वर्ण व्यवसायी से लूट, 60 लाख के गहने लेकर भागे अपराधी

बीजेपी नेता ने कहा, " मदरसे में पढ़ाने वालों को कहना चाहता हूं कि वे धर्म के बारे में बच्चों को बताएं, लेकिन देश के खिलाफ बच्चों के दिमाग में गलत भरना बंद करें. यह बिल्कुल गलत है. चूंकि मदरसा शिक्षण संस्थान है, तो वहां हर विषय की पढ़ाई होनी चाहिए और सभी तरह के शिक्षक होने चाहिए. क्या मदरसा में हिंदू शिक्षक नहीं रहेंगे? मदरसा भी एक तरह से स्कूल है और यहां बच्चों को पढ़ाने के हिसाब से काम होना चाहिए."

पुरानी बातों की दिलाई याद

पर्यावरण मंत्री ने कहा, " मदरसों में हमारे देश का जो एजुकेशन सिस्टम है, उसके हिसाब से ही पढ़ाई होनी चाहिए." उन्होंने बताया कि 10 साल पहले वे जेडीयू (JDU) नेता शाहिद अली खान के साथ मदरसा के कार्यक्रम में गए थे. हालांकि, मदरसा में किसी को यह जानकारी नहीं थी कि हिंदू एमएलए आने वाले हैं. वहां कार्यक्रम शुरू हुआ. लेकिन बच्चों ने ऐसी प्रस्तुती दी कि अजीब लगा. शुरू से ही देश के खिलाफ बातें की जा रही थीं." 

नीरज बबलू ने कहा, "  हमने देखा है कि जो मौलवी-पादरी होते हैं, वे देश के खिलाफ बच्चों को समझाते रहते हैं. ये बिल्कुल गलत है. इसकी जांच की आवश्यकता हो तो जांच भी करा लेनी चाहिए. लेकिन बच्चों की एजुकेशन की बात है, तो वहां उन्हें सही तरह का एजुकेशन मिलना चाहिए. सभी लोग हिंदुस्तानी हो जाएंगे, तभी जाकर हिंदुस्तान बेहतर होगा. मदरसा के एजुकेशन सिस्टम  को सही करना बिल्कुल जरूरी है.

असम सरकार ने लिया ये फैसला

बता दें कि असम में वित्त और शिक्षा मंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा ने एलान किया है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मदरसों को स्कूल में बदल दिया जाएगा और कुछ मामलों में टीचर्स को सरकारी स्कूल में शिफ्ट करके मदरसा बंद किया जाएगा. इस फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर आरोप भी लगने लगे हैं. हालांकि, बिहार में बीजेपी नेता इसका समर्थन कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें -

Land Survey in Bihar: बिहार के 18 जिलों में शुरू हुआ जमीन की सर्वे का काम, आप भी करवा लें सबकुछ अपडेट

'माई-बाबू के कर्जा...', आपने सुना क्या बक्सर की शिवानी का गाना, सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है VIRAL

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget