एक्सप्लोरर

Road Accident: कुहासे का कहर! सीतामढ़ी में स्कूल बस और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Sitamarhi News: मामला सीतामढ़ी-सोनबरसा एनएच- 77 का है. भीषण सड़क दुर्घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल हो गया है. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

सीतामढ़ी: जिले के सीतामढ़ी-सोनबरसा एनएच- 77 (Sitamarhi-Sonbarsa NH-77) पर बथनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गांव के समीप शनिवार को स्कूल बस और ऑटो की सीधी टक्कर में ऑटो सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए. तीसरे यात्री की मौत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाए जाने के दौरान रास्ते में हो गई. घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया. दुर्घटना में शामिल बस डुमरा प्रखंड अंतर्गत एक निजी स्कूल का बताया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कुहासे की वजह से यह सड़क दुर्घटना हुई है. वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई.

मौके पर तुरंत पहुंची 112 नंबर की पुलिस गाड़ी

घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की गाड़ी से पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी में भर्ती कराया गया है. बाद में पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जख्मी ऑटो चालक की पहचान सोनबरसा गांव निवासी शंभू मंडल के रूप में की गई है. एक अन्य घायल की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के सिरहापुर वार्ड 12 निवासी हैदर अली के पुत्र आजाद अली के रूप में की गई है. दो घायलों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है.

कुहासा बना घटना का कारण 

जानकारी के अनुसार बस सोनबरसा से सीतामढ़ी की ओर जा रही थी. वहीं, ऑटो पैसेंजर लेकर सोनबरसा की ओर जा रहा था. इस दौरान दोनों के बीच कुहासा की वजह से टक्कर हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद बस को लेकर चालक फरार हो गया. वहीं, घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया है कि मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए अस्पताल में 72 घंटे तक शवों को सुरक्षित रखा जाएगा. इधर, सूत्रों ने बताया कि एक मृतक की पहचान विजय शिवाजी बोधले के रूप में हुई है. वह महाराष्ट्र के शिवाजीनगर का निवासी था. उसके जेब से मिले आई कार्ड से पता चला है कि मृतक 'पृथ्वी ज्वेलर्स हुपली' का संचालक था.

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: नालंदा में महाबोधि कॉलेज के प्रिंसिपल की मां का मर्डर, सोए हुए अवस्था में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget