एक्सप्लोरर

बिहार आ रहे तेलंगाना के CM केसीआर, नीतीश से मिलेंगे, सुशील मोदी ने कहा- विपक्ष की एकता का होगा कॉमेडी शो

Telangana CM KCR Visit Bihar: बिहार दौरे पर आज केसीआर लंच के समय नीतीश और तेजस्वी से मिलेंगे. इस दौरे को लेकर सुशील कुमार मोदी ने निशाना साधा है.

पटना: आज दोपहर करीब 12 बजे चार्टर्ड प्लेन से तेलंगाना के सीएम केसीआर (CM KCR) पटना पहुंचेंगे. दोपहर एक बजे से दो बजे के बीच गलवान वैली में शहीद हुए बिहार के वीर सपूतों के परिवार वालों को सहायता राशि देंगे. तेलंगाना में बिहार के मजदूरों की हुई थी, उनके आश्रितों को भी चेक देंगे. लंच में सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मिलेंगे. इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी रहेंगे. लंच के बाद तीनों नेता राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा भी करेंगे. इस बीच सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने केसीआर के इस बिहार दौरे को लेकर निशाना साधा है.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि तेलंगाना के सीएम केसीआर बिहार आ रहे हैं. नीतीश कुमार से मिलेंगे. पहली बार विपक्ष की एकता कॉमेडी शो पटना में होने जा रहा है. ये वही केसीआर हैं जिनके राज्य तेलंगाना में जब हैदराबाद नगर निगम का चुनाव हुआ तो बीजेपी चार से बढ़कर 48 पर पहुंच गई और केसीआर की पार्टी 99 से घटकर 56 पर पहुंच गई. लोकसभा चुनाव के अंदर केसीआर अपनी बेटी कविता को चुनाव नहीं जिता पाए.

यह भी पढ़ें- Patna News: शराबी निकले BJP एमएलसी देवेश कुमार, दोस्त को बचाने के लिए पहुंचे थे, अब दर्ज हो गई FIR, जानें मामला

मेंढकों को तराजू पर तौलने के समान

लालू यादव भी अपनी बेटी मीसा भारती को चुनाव नहीं जिता पाए. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जो लोग अपने-अपने राज्य में जनाधार खो चुके हैं वो एकजुट होकर नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने का प्रयास कर रहे हैं. केसीआर अब सफल नहीं होंगे. चाहे नीतीश कुमार हों, अरविंद केजरीवाल हों, ममता बनर्जी हों या फिर केसीआर. इनका तो ये हाल है कि जब एक्साइज मामले में सीबीआई की रेड हुई तो कांग्रेस ने उस रेड का स्वागत किया. जब सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में जब लोकसभा में विरोध हो रहा था तो आम आदमी के और टीएमसी के लोग चुप्पी साधे हुए थे. ऐसे में ये विपक्षी एकता मेंढकों को तराजू पर तौलने के समान है. इसमें वो कभी सफल नहीं होंगे.

यह भी पढ़ें- Sushil Modi Comment: नीतीश CM भी नहीं रह पाएंगे, PM तो दूर, बताया कैसे होगी JDU में टूट और कौन होगा मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget