एक्सप्लोरर

लालू यादव ने तैयार किया बिहार में सरकार बनाने का प्लान! आप भी समझें क्या है RJD का गणित

Bihar Political Crisis: बिहार में नीतीश कुमार महाठबंधन का साथ छोड़कर बीजेपी से मिलकर सरकार बना सकते हैं. इस बीच लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने बड़ी बैठक बुलाई. इसमें पार्टी के सभी विधायक शामिल हुए.

Bihar Political Crisis: बिहार में सियासी उठापटक की खबरों के बीच लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने शनिवार (27 जनवरी) को बड़ी बैठक बुलाई. इसमें पार्टी के सभी 79 विधायक मौजूद हैं.

इस बीच सूत्रों ने बताया कि आरजेडी नीतीश सरकार से समर्थन वापसी की चिट्ठी राजभवन को दे सकती है. साथ ही सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकती है. आरजेडी का कहना है कि वह राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है, ऐसे में उसे सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए.

हालांकि सूत्रों का यह भी कहना है कि आरजेडी नीतीश कुमार के अगले कदम को लेकर भी इंतजार कर रही है. बता दें कि आरजेडी और उसके सहयोगियों के पास फिलहाल बहुमत का आंकड़ा नहीं है. पार्टी ने जेडीयू के असंतुष्ट विधायकों से भी संपर्क साधा है. 

मांझी से बीजेपी नेता की मुलाकात

सूत्रों का कहना है कि आरजेडी ने जीतन राम मांझी से संपर्क साधा है और उन्हें समर्थन के बदले सीएम बनने का ऑफर दिया. इन खबरों के बीच आज बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जीतन राम मांझी से मुलाकात की. इससे पहले गुरुवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने मांझी से मुलाकात की थी.

बिहार में सरकार बनाने के लिए किसी भी एक पार्टी को 122 विधायकों की जरूरत होती है. यहां फिलहाल सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी है. बीजेपी के 78, जेडीयू के 45 और हम के चार विधायक हैं. इन तीनों दलों के विधायकों की कुल संख्या 127 है. अगर जीतन राम मांझी की पार्टी आरजेडी का ऑफर मान लेती है तो नीतीश कुमार के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है.

वहीं आरजेडी खेमें में 115 विधायक हैं. आरजेडी के 79, कांग्रेस के 19, सीपीआई (एमएल) के 12, सीपीएम के 2,  सीपीआई के दो और एआईएमआईएम के एक विधायक हैं.

Bihar Political Crisis: राजभवन में नीतीश कुमार सीएम पद की लेंगे जल्द शपथ! जानें क्या है नया अपडेट

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget