एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने CM नीतीश पर साधा निशाना, कहा- कल को कहीं बेटे को विधानसभा ना भेज दें मुख्यमंत्री

तेजस्वी ने पशुपालन मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने जमीन पर काम नहीं किया, जो जमीनी हकीकत नहीं जानते, जिसने कभी चुनाव नहीं जीता है, उसको मंत्री बना दिया गया है. इसमें गलती मुकेश सहनी की नीतीश कुमार की है.

पटना: बिहार सरकार में पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की बागडोर सम्हाल रहे मुकेश सहनी को सरकारी कार्यक्रम में अपने भाई को भेजना महंगा पड़ गया. मंत्री जी की इस हरकत की सबने आलोचना की. यहां तक कि सीएम नीतीश ने भी उन्हें फटकार लगाई, जिसके बाद उन्हें सामूहिक रूप से मांफी मांगनी पड़ी. लेकिन माफी मांगने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले में मुकेश सहनी पर निशाना साधा है. साथ ही सीएम नीतीश को भी घेरने की कोशिश की है.

रिश्तेदारों को पीए रखने की भी नहीं है इजाजत

तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस पर मुझे ज्यादा टिप्पणी नहीं करनी. लेकिन इस घटना के पीछे के मंसूबों को समझ लें. कोई विधायक भी अपना पीए रखना चाहे तो भी वो अपने रिश्तेदारों को नहीं रख सकता. ये नियम है. अब कल को मुख्यमंत्री जी कहीं क्षेत्र में बिजी हैं और अपने बेटे को विधानसभा भेज दें, तो क्या ये अच्छा लगेगा?

गलती मुकेश सहनी की नहीं नीतीश कुमार की है

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही रहा तब तो कल को कोई और क्षेत्र में बिजी रहने पर अपने बेटे को विधानसभा भेज देंगे, ऐसा कैसे चलेगा? मुकेश साहनी पर हमला करते हुए तेजस्वी ने कहा कि अगर वे व्यस्त थे, तो कार्यक्रम में कोई और पार्टी कार्यकर्ता जा सकता था. उनको अपना भाई ही मिला. दरअसल, जिन लोगों ने जमीन पर काम नहीं किया, जो जमीनी हकीकत नहीं जानते, जिसने कभी चुनाव नहीं जीता है, उसको मंत्री बना दिया गया है. इसमें गलती मुकेश सहनी की नहीं नीतीश कुमार की है.

उन्होंने कहा कि नीतीश जी हमें कहते रहते हैं कि ए,बी,सी,डी नहीं आता. लेकिन उन्हें अपनी तरफ भी देखना चाहिए कि कैसे वो सरकार चला रहे हैं. नुकसान केवल बिहार की जनता का हो रहा है. मुकेश साहनी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाई को भेजे तो भेजे ये बता कर भी नहीं भेजे कि कौन सी योजना के तहत वितरण करना है. योजना की भी जानकारी नहीं थी. हारे हुए उम्मीदवार को मंत्री बनाया गया है. जो विधायिका नहीं जानता वो सरकार की पॉलिसी कहां से जानेगा. भगवान भरोसे सरकार चल रही है, इसी तरह चलने दीजिये.

यह भी पढ़ें -

पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे जीतन राम मांझी, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

  तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार के इस मंत्री से मांगी पार्टी, कहा- 'कम से कम दावत तो देते'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget