एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: पटना में कार्यपालक पदाधिकारी की पिटाई मामले पर बोले तेजस्वी यादव, 'चाहे मेरे परिवार का...'

Tejashwi Yadav Statement: कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार सिंह पर हुए हमले के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. अब तेजस्वी यादव का बयान आया है.

पटना: राजधानी पटना में कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह की पिटाई मामले पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. तेजस्वी यादव ने गुरुवार (18 जनवरी) को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह मामला कल (बुधवार) ही रात में मेरे संज्ञान में आया है. मैंने तुरंत पटना के एसपी को फोन करके सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

तेजस्वी यादव ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

तेजस्वी यादव ने कहा, "चाहे वह कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा. चाहे वह मेरे परिवार का हो या किसी के परिवार का, सख्त कार्रवाई होगी." उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग शायद तेजस्वी यादव को नहीं जानते. मैंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

लालू के भतीजे पर लगे आरोप से गरमाई सियासत

गया डोभी में नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार सिंह पर हुए हमले के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. लालू परिवार पर हमला का आरोप लगा है. पीड़ित परिजनों के अनुसार हमलावरों में एक युवक ने कहा कि उसका नाम तनुज यादव है. वह नागेंद्र यादव का बेटा हूं. लालू यादव का पोता है. मामला सामने आते ही तूल पकड़ने लगा.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- यह गुंडागर्दी

उधर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, "यह गुंडागर्दी है. पूरी सरकार ही अपराधी चला रहे हैं. अब तो लालू प्रसाद यादव का परिवार सामने से अधिकारियों को पीटने का काम कर रहा है. लालू यादव का पोता एक तरह से गुंडागर्दी करेगा और अधिकारियों को पीटेगा, यह लोगों को याद आ रहा है कि जंगलराज पहले कैसे होते थे और आज कैसे हो रहे हैं."

इस पूरे मामले में तनुज यादव के पिता नागेंद्र यादव ने सफाई दी है. बता दें कि एबीपी न्यूज़ से बातचीत में नागेंद्र यादव ने कहा है कि साजिश रची गई है. घटना के दौरान मौके पर उनके दोनों बेटे नहीं थे.

यह भी पढ़ें- Exclusive: लालू के पोते ने अधिकारी को पीटा? abp न्यूज़ के कैमरे पर सामने आए RJD सुप्रीमो के भतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget