एक्सप्लोरर

Bihar Encounter: STF के एनकाउंटर में घायल चुनमुन झा की हुई मौत, मुठभेड़ में लगी थी 6 से 7 गोली

Bihar Encounter News: अररिया सदर अस्पताल के डॉक्टर प्रदीप कुमार ने अपराधी चुनमुन झा की मौत की पुष्टि की है. चुनमुन झा कई लूटकांडों का मास्टरमाइंड था.

Bihar News: बिहार के अररिया में शुक्रवार की देर रात एसटीएफ और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश चुनमुन झा की मौत हो गई. नरपतगंज थाना क्षेत्र की घटना है. पटना एसटीएफ और स्थानीय थाने की पुलिस ने थलहा नहर के पास अपराधियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी. इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हो गई थी. गोली लगने के बाद चुनमुन झा को पुलिस ने पकड़ लिया था. इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई. 

मुठभेड़ में चुनमुन को लगी छह से सात गोली

अररिया सदर अस्पताल के डॉक्टर प्रदीप कुमार ने चुनमुन झा की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि चुनमुन झा को करीब छह से सात गोलियां लगीं हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह पता चल पाएगा कि कितनी गोलियां लगीं हैं.

चुनमुन झा पर तीन लाख रुपये का था इनाम

चुनमुन झा कई लूटकांडों का मास्टरमाइंड था. वो अपहरण, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट डैकैती, आर्म्स एक्ट (पूर्णिया के एलजेपी नेता अनिल उरांव की हत्या और पलासी के मुखिया संतोष मंडल की हत्या का प्रयास) एवं पूर्णिया के साथ-साथ आरा में तनिष्क शोरूम से हुई लूट मामले में वांछित था. पूर्णिया तनिष्क लूट मामले में उस पर तीन लाख का इनाम भी था.

पुलिस को चुनमुन झा की गैंग के साथ नरपतगंज में छुपे होने की खबर मिली थी. जैसे ही पुलिस थलहा नहर के पास पहुंची तो अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इस मुठभेड़ में नरपतगंज थानेदार कुमार विकास समेत पांच जवान घायल हुए हैं. घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है. इस एनकाउंटर में एक अपराधी मौके से फरार हो गया. 

बता दें कि अररिया एसपी अंजनी कुमार अररिया में पोस्टिंग से पहले एसटीएफ पटना के एएसपी थे. वे पूर्णिया तनिष्क शोरूम लूट कांड का अनुसंधान कर रहे थे. वहां से उनकी पोस्टिंग अररिया एसपी के रूप में हुई और फिर शुक्रवार की देर रात अंजनी कुमार के नेतृत्व में तनिष्क लूटकांड का वांछित चुनमुन झा एनकाउंटर में ढेर हो गया.

यह भी पढ़ें: Bihar Encounter: बिहार के अररिया में एनकाउंटर, तनिष्क लूटकांड के आरोपी को लगी गोली, 5 जवान भी घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
NEET आंदोलन: शांतनु सहित प्रदर्शन करने वाले छात्र बेऊर जेल से रिहा
NEET आंदोलन: शांतनु सहित प्रदर्शन करने वाले छात्र बेऊर जेल से रिहा
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget